सामूहिक भोज में रायता पीने के बाद 500 लोगों की हलक में अटकी जान, जानिये पूरी खबर !

ग्वालियर । चांदपुर गांव सिंध नदी के किनारे बसा है। नदी की दूसरी ओर पाली गांव है जो दतिया जिले की सीमा में आता है। चांदपुर गांव में तेरहवीं में रायता बनाने के लिए मट्ठा पाली गांव से आया था। पाली गांव की जिस भैंस के दूध से यह मट्ठा बना उसे 2 दिन पहले गांव के ही एक पागल कुत्ते ने काट लिया था। जब गमी का कार्यक्रम चल रहा था तभी भैंस के मुंह से झाग निकलने लगा और उसकी मौत हो गई। थोड़ी देर बाद उसके बछड़े की भी मौत हो गई।

यह जानकारी तुरंत पाली गांव के लोगों ने चांदपुर गांव के लोगों को दी। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी लगीसामूहिक भोज में रायता पीने के बाद 500 लोगों की जान हलक में अटक गई। जहां 2 दिन पहले तेरहवीं भोज में करीब 700 लोगों ने रायता पिया था।वो दहशत में आ गए और 500 लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंच गए। हालात ये थे कि लोगों को लंबी लाइन लगानी पड़ी।

हरिसिंह नाम के ग्रामीण ने बताया कि चांदपुर गांव में तेरहवीं का कार्यक्रम था। जिस भैंस के दूध (मट्ठा) से रायता तैयार किया गया था, उस भैंस की मौत कुत्ते के काटने से हो गई। इसके बाद बछड़े की भी मौत हो गई। इसमें दतिया ज़िले के पाली गांव से मंगाए गए मट्ठा से रायता बनाया गया था। भोज में करीब 700 लोगों को रायता परोसा गया था। भोज होने के बाद सूचना मिली कि जिस भैंस के दूध से मट्ठा और फिर रायता बना है उसकी मौत हो गई है।ग्रामीणों में कुत्ते के काटने से भैंस की मौत की खबर के बाद हड़कंप मच गया।

500 से अधिक ग्रामीण सिविल अस्पताल डबरा पहुंचे। एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने की होड़ में लाइन लगाकर खड़े हो गए हैं। कई को इंजेक्शन लगा तो कई रह गए। डाक्टर्स ने जब इतनी बड़ी संख्या में लोगों से मना किया तो वह SDM के पास पहुंच गए। मामले की गंभीरता और ग्रामीणों में दहशत के माहौल के चलते डबरा SDM प्रदीप शर्मा ने तत्काल ग्वालियर से टीम बुलाई। डबरा से भी डॉक्टर लेकर चांदपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों को समझाया कि दूध पीने या रायता खाने से रेबीज जैसी बीमारी नहीं फैलती है।

इस मामले में डॉ. एएस तोमर संयुक्त संचालक पशुपालन विभाग का कहना है कि न तो अभी तक कहीं पढ़ा है, न ही प्रैक्टिकली देखा है कि कुत्ते के काटने से किसी भैंस की मौत के मामले में उसके दूध या दूध से बने दही या मट्ठा पीने से किसी को रेबीज का खतरा है। रेबीज सिर्फ किसी घाव, कट या चोट के रास्ते ही सरवाइव करता है। इसलिए इस मामले में गांव के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *