जनपद प्रयागराज हमीदिया गर्ल्स कालेज मे सीटों से कम आवेदन आने की संभावना

जनपद प्रयागराज हमीदिया गर्ल्स कालेज मे सीटों से कम आवेदन आने की संभावना

ब्यूरो चीफ राकेश कुमार केसरवानी

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज में इस सत्र में स्नातक पाठ्यक्रम में सीट से भी कम आवेदन आए हैं। अभ्यर्थी बढ़ाने के लिए फार्म भरने के लिए अंतिम तिथि 24 जून तक कर दी गई है। कॉलेज प्रशासन के लिए सीटें भरना चुनौती होगा। अगर इस साल स्नातक की सीटें नहीं भरी तो अगले शैक्षिक सत्र में इविवि प्रवेश परीक्षा के जरिए दाखिले की कवायद होगी। जानकारों का मानना है कि छात्राओं में बीए की रुचि कम होने से अभी तक कम आवेदन आए हैं हमीदिया गर्ल्स कॉलेज अल्पसंख्यक समुदाय का है।

इसलिए कॉलेज खुद प्रवेश के लिए आवेदन वितरण और प्रवेश परीक्षा कराता है। इविवि ने कॉलेज को बीए में 710 और बीकॉम में 75 सीटों की मान्यता दी है। कालेज की प्राचार्या डॉ. यूसुफा नफीस ने बताया कि अब तक तकरीबन 350 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन 24 जून तक लिए जायेगे बीकॉम में 29 एवं बीए की प्रवेश परीक्षा 30 जून को होगी अभी और आवेदन आने की संभावना है डॉ. नफीस ने कहा कि अगर सीटें नहीं भरती हैं तो अगले सत्र से इविवि प्रशासन से मांग की जाएगी कि संयुक्त टेस्ट के जरिए हमीदिया में भी दाखिला प्रक्रिया लागू किया जाए। इस साल कॉलेज की ओर से होने वाले इंट्रेंस के जरिए प्रवेश लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *