निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण दिया गया

[object Promise]

रिपोर्ट जाहिद अली

पीलीभीत। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के सफल किर्यान्वयन हेतु मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय पीलीभीत द्वारा तीन दिवसीय मोटीवेसनल व लीडरशिफ का प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर की अध्यक्षता में प्रारम्भ हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत करते हुये उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व बृजकिशोर द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीलीभीत पुलिस अधीक्षक महोदय का स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुये कार्यक्रम का उद्देश्य चुनाव में सम्पन्न होने के भय को कम से कम करना व चुनावी अधिकारियों के मनोबल को बढ़ावा देने के साथ टीम भावना का निर्माण करते हुये छोटी ईकाई को जोडकर कार्य करने के लिए प्रेरित करना, जिससे लोकतंत्र के पावन कार्य को सफलता पूर्वक सम्पन्न किया जा सके।

मा0 निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रशिक्षक डा0 कावेरी देवी मिश्रा व डा0 पूजा सरीन द्वारा आज सम्पन्न इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में जनपद के विभिन्न अधिकारियों प्रथम दिन प्रशिक्षण के दौरान संचार प्रक्रिया एवं प्रभावी संचार व कम्यूनिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा अधिकारियों को निडर होकर टीम भावना के साथ कार्य करते हुये साकारत्मक सोच के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

आज प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को अनेकों क्रियात्मक प्रक्रियाओं द्वारा प्रशिक्षण देकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी बृज किशोर,जिले के समस्त उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी रेनू बौद्व, जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *