[object Promise]
इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पत्नी बड़ी लगन से पति की सेवा करती नजर आ रही है।
पतिदेव अर्द्धनिंद्रा में चारपाई पर लेटे हुए हैं और पत्नी झुककर उनके पांव दबाती दिख रही हैं। हालांकि, घूंघट की वजह से महिला का चेहरा दिख नहीं रहा।
पत्नी पांव दबाते-दबाते वह चुपके से पति के पिछले पॉकेट में हाथ डालती है और नोट निकालने की कोशिश करती है।
जैसे ही पति को शक होता है वह मुड़कर देखता है। मगर चालाक पत्नी हाव-भाव बदल लेती है और पांव दबाना जारी रखती है।
जैसे ही पति दोबारा आंखें बंद कर लेता है, महिला झट से पॉकेट से नोट निकालकर अपने कपड़े में छुपा लेती है।
जिस तरह पांव दबाने के बहाने पत्नी ने पति को चूना लगाया, उसे देख लोग खूब मजे ले रहे हैं। देखिए वीडियो-
Leave a Reply