बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिला में घर में घुसकर एक महिला मीडियाकर्मी से रेप की कोशिश किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी इकट्ठे हो गए। लोगों को आता देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। फ़िलहाल इस मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
Raed More : इस तरह से आप अपने दिमाग को रख सकते हैं पावरफुल !
जानकारी के मुताबिक, मामला जिला के देहात कोतवाली के बांकपुर गांव का है। यहां की रहने वाली एक युवती पंजाब में मीडियाकर्मी है। युवती पंजाब से अपने पैतृक गांवव आयी हुई थी। घरवाले किसी रिश्तेदार के यहां शादी में चले गए। युवती को अकेला देखकर गांव का ही रहने वाला खलील नाम का व्यक्ति उसके घर आ धमका। अकेला पाकर आरोपी ने पहले तो युवती का मोबाईल नंबर मांगा। नंबर न दिए जाने पर युवती के साथ जबरन महिला मीडियाकर्मी से रेप की कोशिश करने लगा।
महिला मीडियाकर्मी से रेप की कोशिश के दौरान फाड़े कपड़े
पीड़िता का आरोप है कि बलात्कार का प्रयास करते हुए आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ डाले। युवती की चीख पुकार सुनकर पड़ोस के कई लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान आरोपी वहां से भाग निकला। युवती व उसके परिवार ने मामले की तहरीर संबंधित थाने को देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि शिकायत के बाद आरोपी युवती को लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। पीड़िता का कहना है कि उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। युवती ने मीडिया बात करते हुए बताया कि आरोपी के राजनीतिक संबंध मज़बूत होने के कारण पुलिस भी उसके खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रही है। पीड़िता का कहना है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी।
Leave a Reply