मोदी सरकार ने लिया जम्मू कश्मीर के लिए नया फैसला तो तिलमिला उठी महबूबा मुफ्ती

Jammu And Kashmir New Voter: जम्मू कश्मीर आय दिन सुर्खियों में रहता है। यहां कभी चरमपंथी एक समुदाय विशेष के लोगो की दिन दहाडे हत्या कर देते हैं तो कभी राजनीतिक दल अपने फायदे के लिये लोगो का उपयोग करने लगते हैं। जहां 2019 में जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटा दी गई। वही अब सरकार ने यह फैसला किया है कि वह लोग कश्मीर में अपना वोट डाल सकते हैं जो कश्मीर छोड़कर कही बाहर बस गए हैं और उनके पास का निवास प्रमाण पत्र नही है।

सरकार के इस फैसले पर अब कांग्रेस में राजनीति आरम्भ हो गई है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सरकार के इस फैसले पर विद्रोह कर दिया है। उन्हें सरकार की इस नीति को स्वीकार करना सही नही लग रहा है। उनके समर्थकों का मानना है कि भाजपा का इसमे कोई बड़ा स्व5छिपा हुआ है। 
जानकारी के लिए बता दें अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म होने के पहले तक कश्मीर में केवल स्थानीय निवासियों को ही राज्य में वोट डालने का अधिकार था। लेकिन अब राज्य का विशेष दर्जा खत्म होने के बाद देश के दूसरे हिस्सों जैसा ही नियम लागू हो गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हृदेश कुमार ने कहा जो गौर कश्मीरी लोग जम्मू कश्मीर में रह रहे हैं वह वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल करवा कर अपना वोट डाल सकते हैं। उन्हें प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने दावा किया है कि सुरक्षा बल के लोग भी इस लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। वही इस साल करीब 25 लाख नए वोटर जुडने की सम्भानाएँ है।
जानकारी के लिये बता दें जिनकी उम्र एक अक्टूबर 2022 तक 18 साल हो चुकी है। 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद वोटर लिस्ट में नए नाम जोड़ने की कवायद पहली बार की जा रही है। और यह काम 25 नवंबर तक पूरा हो जाएगा। वही वर्तमान समय मे जम्मू कश्मीर के वोटरों की संख्या 70 लाख से अधिक है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *