अजय की रुद्र ने कर दिया कमाल ओटीटी पर मचा है रुद्र का धमाल

मनोरंजन| आजकल ओटीटी का जलवा हर ओर बिखरा हुआ है। वही काफी समय से ओटीटी पर डेब्यू को लेकर अजय देवगन भी सुर्खियों में हैं। यह अपनी वेब सीरीज रुद्र को लेकर लोगो के दिलो पर राज कर रहे हैं यह 4 मार्च को हॉटस्टार पर रिलीज हुई। आज इस वेब सीरीज की रिलीज को 24 घण्टे हो गए हैं। इसे फैन्स का प्यार भी मिल रहा है और लोग अजय के लुक को भी बेहद पसंद कर रहे हैं। वहीं अगर हम इस सीरीज की स्टोरी की बात करें तो यह एक रौबदार पुलिस ऑफिसर की कहानी पर निर्मित है।

इस वेब सीरीज में अजय देवगन रुद्रावीर सिंह नाम एक सख्त मिजाज के पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाई दे रहे है। पूरी कहानी इन्ही के आस पास घूमती है। यह एक ऐसे ऑफिसर का रोल कर रहे हैं। अजय के व्यवहार के चलते इस सीरीज में परिवार को बड़ी समस्याओं को झेलना पड़ जाता है और पूरे सिस्टम की यह रडार पर रहते हैं। रुद्रवीर सिंह को इस वेब सीरिज में एक मर्डर मिस्ट्री सुलझाने को दी जाती है जो इसमे ट्वीस्ट ला देती है। 
इस वेब सीरीज में ईशा देओल अजय की धर्मपत्नी का रोल निभा रही है। एक्टर्स राशि खन्ना अजय की दोस्त बनी हैं। सीरीज के हर एपिसोड में नया मोड़ है लेकिन पूरी सीरीज क्राइम स्टोरी के इर्द गिर्द घूमती नजर आ रही है। इसके कुल 6 एपीसोड हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *