साथी को लगी शिकारी की गोली, मौत

साथी को लगी शिकारी की गोली, मौत

पणजी। उत्तरी गोवा के सैंक्वे लिम गांव के पास जंगल में जंगली सुअर का शिकार करने गए एक शिकारी द्वारा दागी गई गोली उसके साथी को जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले की जानकारी बुधवार को पुलिस ने दी। मृतक संतोष गावकर को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बिचोलिम के पुलिस निरीक्षक संजय देवी ने मामले की पुष्टि की, “हमने आरोपी आनंद गावडे को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अवैध तरीके से जंगली सुअर का शिकार करते वक्त गलती से संजय को गोली मार दी थी।”

हालांकि, गोवा के वन क्षेत्र में अवैध रूप से जंगली सुअर के शिकार पर भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-2 के तहत इसे संरक्षित किया गया है।

मांस व्यापारी सुअर के मांस को अवैध तरीके से रेस्तरां और अपने परिचितों को महंगे दामों में बचते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *