पैसे मांगने पर खौलते रस से भरी कड़ाही में मजदूर को फेंका, मौत

पैसे मांगने पर खौलते रस से भरी कड़ाही में मजदूर को फेंका, मौत

 

 

शाहजहांपुर में दिल दहलाने वाली एक घटना घटी है. एक कोल्हू मालिक ने मजदूरी के पैसे मांगने पर एक मजदूर को खौलते गन्ने के रस भरी कड़ाही में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

खौलते रस से बुरी तरह झुलसे मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना थाना निगोही के पतराजपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि बिलसण्डा चठिया का रहने वाला इंद्रपाल गन्ने के कोल्हू पर काम कर गुड़ बनाता था.

परिजनों का आरोप है कि मजदूरी के पैसे मांगने पर कोल्हू मालिक गजेन्द्र शर्मा ने मजदूर इन्द्रपाल को कड़ाही में फेंक दिया. उसने अपनी मजदूरी के पैसे मांगे तो दोनों में विवाद हो गया. इससे खफा गजेन्द्र ने इन्द्रपाल को खौलती कड़ाही में फेंक दिया.

परिजनों ने आरोपी मालिक गजेन्द्र के खिलाफ थाने में तहरीर दी है. बुधवार देर शाम तक पुलिस ने केस दर्ज नही किया था. पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है.मजदूर के परिजन ओमप्रकाश ने बताया कि पैसे को लेकर हुई कहासुनी में राजेन्द्र शर्मा ने इंद्रपाल को धक्का दे दिया और वह रस से भरी कड़ाही में गिर गए. इंद्रपाल को पहले निगोई लाया गया. वहां से डॉक्टरों ने उसे शाहजहांपुर के लिए रेफर कर दिया. शाहचहांपुर पहुंचने पर उसकी मौत हो गई. वहां से शव परिजनों को सौंप दिया गया.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *