दान-पुण्य,के साथ मकर संक्रांति पर कुशीनगर में लोगों ने दिनभर पतंगबाजी कर लिया आनंद

[object Promise]
रिपोर्टर उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : मकर संक्रांति का पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पडरौना शहर में दिनभर दान-पुण्य की हौड़ रही और लोगों ने पवित्र जलाशयों में स्नान व पूजा-अर्चना की। पडरौना शहरवासियों ने जमकर पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। शहर में मकर संक्रांति को लेकर दिनभर उत्साह रहा। शहरवासियों ने अल सवेरे उठकर स्नान व पूजा-अर्चना की।

इसके बाद आस्था व श्रद्धा के साथ दान-पुण्य किया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सभी ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामनाएं की। लोगों ने गोशालाओं में गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाया तो कई लोगों ने अलग-अलग तरीके से विभिन्न वस्तुओं का दान किया। वहीं दूसरी ओर पडरौना नगर में युवा बच्चे रंग-बिरंगे पतंगों को लेकर पतंगबाजी की। लोगों में दिनभर पतंगबाजी को लेकर जोरदार उत्साह नजर आया। बच्चों से लेकर बड़ों और बुजुर्गों ने भी पतंगबाजी का आनंद उठाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *