मथुरा के वृंदावन में एक भागवताचार्य को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह अपने आश्रम में रह रही युवतियों की अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। पब्लिक ने पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। मथुरा के थाना वृंदावन क्षेत्र में रहने वाले भागवताचार्य वासुदेव शास्त्री के यहां महाराष्ट्र से दो युवतियां भागवत सीखने आई थीं। वह खुद भी अहमदनगर का रहने वाला है। ऐसे में लड़कियों के परिवारीजन उन्हें छोड़ गए। युवतियों का आरोप है कि भागवताचार्य 3 महीनों से उनका शारीरिक शोषण कर रहा था। उसने दोनों युवतियों की नहाते वक्त वीडियो क्लिप बना ली। इसके बाद वह क्लिप दिखाकर ब्लैकमेल करता रहा। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।
परेशान होकर पीड़िताओं ने आसपास रहने वाले लोगों को भागवताचार्य की असलियत बताई। स्थानीय लोगों ने पीड़ित युवतियों के परिवारीजनों को जानकारी दी।बुधवार के वृंदावन पहुंचे परिवारीजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से युवती को भागवताचार्य के चंगुल से मुक्त करा लिया। इसके बाद लोगों ने भागवताचार्य की जमकर मजामत की। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में वृंदावन कोतवाली में पीड़ित परिवारीजनों ने भागवताचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यौन शोषण के आरोप में पकड़ा गए वासुदेव शास्त्री ने पब्लिक के पीटने पर युवतियों के साथ गलत हरकत करने की बात कबूल कर ली। इसके बाद मीडिया के सामने कहा कि उसने इन युवतियों का युवक से बात करने पर रोका था। इसलिए ये गलत आरोप लगाकर फंसा रही थीं। इसे लेकर उसने इनकी पिटाई कर दी।
Leave a Reply