समाज में बेटियों के प्रति सोच बदलने का लक्ष्य सफलता से आगे बढ़ा: पीएम

[object Promise]

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गांधीनगर में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति को सलाम करते हुए कहा कि देश में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। पीएम ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का लक्ष्य समाज में बेटियों के प्रति सोच को बदलने का है, जो सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है। इसके चलते बेटियों की संख्या में भारी वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान का सबसे बड़ा लक्ष्य बहन-बेटियों को सम्मान का अधिकार देने का है। उज्जवला योजना का सबसे बड़ा उद्देश्य बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाने का है। मुद्रा योजना की सबसे अधिक लाभार्थी यानि करीब 75% महिलाएं हैं।

पीएम ने कहा कि बीते 4 वर्षों में जो नींव हमने बनाई है, समाज में जो सकारात्मक परिवर्तन की एक मुहिम खड़ी की है, वो अभूतपूर्व है। ये आज़ादी के इतिहास में पहली बार है कि सरकार की ज्यादातर फ्लैगशिप योजनाओं के केंद्र में महिलाएं हैं। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जो राजनीतिक दल दशकों तक सत्ता में रहे और समाजिक परिवर्तन, महिलाओं को लेकर सोच में बदलाव के लिए सिर्फ और सिर्फ समय का इंतज़ार करते रहे, वो अब भी वादे करने में लगे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा का एक समृद्ध इतिहास रहा है। जनसंघ के जमाने से ही संगठन में नारी शक्ति की एक सक्रिय भागीदारी रही है। हमारा ये मजबूत विश्वास रहा है कि महिलाएं एक कुशल और अनुशासित मैनेजर होने के साथ-साथ संगठनकर्ता होती हैं। बता दें कि इस अधिवेशन में भाजपा की सौ शक्तिशाली महिला पदाधिकारी मौजूद रही।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *