रिपोर्ट रिहान अली
प्रभारी निरीक्षक को दिए साफ सफाई रखने के कड़े निर्देश
कहा-थाने आने वाली जनता से करें मधुर व्यवहार
फ़िरोज़ाबाद-एसएसपी सचिन्द्र पटेल के द्वारा थाना टूण्डला का देर रात्रि में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हवालात, कार्यालय तथा रजिस्टर नं0 चार व आठ मालखाना रजिस्टर, एच एस रजिस्टर, एक्टिव लिस्ट, समाधान दिवस रजिस्टर, तहसील समाधान दिवस रजिस्टर तथा जनसुनवाई रजिस्टर, पीली पर्ची आदि चेक किये गये ।
प्रभारी निरीक्षक टूण्डला को थाना कार्यालय साफ-सफाई रखने के कडे निर्देश दिये गये तथा थाना पर आने वाली जनता के व्यक्तियों के साथ मधुर व्यवहार किया जाये ।
उन्हे रिसीविंग के रूप में पीली पर्ची अवश्य देंगे एवं उनकी समस्या सुनकर उसका तत्काल निस्तारण किया जाये व छोटी से छोटी सूचना पर तत्काल स्वयं घटना स्थल पर पहुँच कर उच्च प्राथमिकता के आधार पर समस्या का निस्तारण करायेंगे । साथ ही इसकी सूचना कन्ट्रोल रूम एवं उच्चाधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से देंगे ।
Leave a Reply