रिपोर्ट जाहिद अली
पीलीभीत । समाजवादी पार्टी के बूथ प्रभारी व सेक्टर प्रभारियों का सम्मेलन 127 शहर विधान सभा का हाफिज रहमत खां लॉ कॉलेज चंदोई में हुआ पूर्व कैविनेट मंत्री व अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हाजी रियाज अहमद की अध्यक्षता में हुआ
बरखेड़ा विधानसभा का सम्मेलन पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा की अध्यक्षता में हुआ । बीसलपुर विधान सभा का सम्मेलन जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव व मुरादाबाद के विधान परिषद सदस्य जयवीर सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ।
शहर विधान सभा के सम्मेलन में बोलते हुए पूर्व कैविनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा भाजपा सरकार में हर तरफ लूट मची हुई है चाहे वह कोई भी जगह हो हर जगह पर लोगों को लूटा जा रहा है अब सपा और बसपा के गठबंधन से भाजपा घबरा गई है झूंठी अफ़बाहें फैलाकर लोगों को बरगलाने का काम करेंगे । इनसे साबधान रहना होगा सभी बूथ प्रभारी अपने अपने बूथों को मजबूत करें ।
ताकि आने बाले लोकसभा के चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी को जिताएं ।सम्मेलन में बसपा के भी पदाधिकारी मौजूद रहे जिन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया भीम सेना के जिला भी मौजूद थे बसपा जिला अध्यक्ष व बसपा मंडल कोआर्डिनेटर ने भी सम्भोदित किया संचालन सपा शहर अध्यक्ष इम्तियाज अल्वी ने किया रूपराम कश्यप निरंजन गंगवार लक्ष्मी सक्सेना मुन्ने खां (चैयरमेन नगर पंचायत मझोला)गयासुद्दीन (जिला पंचायत सदस्य)शफीक अहमद रामगोपाल प्रजापति सिद्दीक अहमद मुराद अली वीरपाल सागर बसपा कोआर्डिनेटर (अल्पसंख्यक)मखदूम शाह यूनिस अली अदील अहमद आदि लोगों ने सम्भोदित किया ।
Leave a Reply