बीबीसी के ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन डॉक्यूमेंट्री पर विवाद, लोगों ने किया प्रदर्शन, यातायात बाधित

देश- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की डाक्यूमेंट्री विवादों में घिरी हुई है। यू ट्यूब और ट्वीटर ने इसे बैंक कर दिया है। लेकिन बैंन के बाद भी इसकी स्क्रीनिंग कल जेएनयू में की गई और पथराव की घटना सामने आई।
वहीं अब भारतीय वाम समर्थक स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) सहित विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने मंगलवार को केरल में बीबीसी की डाक्यूमेंट्री का जमकर विरोध हो रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरुवनंतपुरम में पूजापुरा और मनावेयम स्ट्रीट में इसका विरोध किया। जिससे यातायात बाधित हुए हैं।
वहीं पुलिस ने इस विरोध प्रदर्शन को अवैध बताया है और प्रदर्शनकारियों पर यातायात बाधित करने का मामला दर्ज किया है। सूत्रों का दावा है कि बीते दिन देश के कई स्थानों पर बीबीसी के ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन की स्क्रीनिंग हुई है। जिसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *