पड़ोसी ने दो भाइयों की हत्या कर घर के पीछे बाड़ी में कर दिया दफन, ऐसे खुल गया राज !

[object Promise]

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में पुलिस ने जमीन में दफन की गई दो लाशों को बरामद किया है। लाशों की पहचान अंबिकापुर के ही रहने वाले दो चचेरे भाइयों सुनील अग्रवाल और सौरभ अग्रवाल के रूप में की गई है। दोनों व्यापारी थे । पुलिस का दावा है कि उनके पड़ोसी ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों की हत्या की। इसके बाद शव को अपने ही घर के पीछे बाड़ी में दफन कर ​दी। उनकी निशानदेही पर ही शव बरामद किए गए हैं।

सरगुजा एसपी आशुतोष सिंह ने बताया कि सुनील और सौरभ अग्रवाल के गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली थाने में बीते 10 अप्रैल की रात को कराई गई थी। इसी दिन शाम को दोनों अपनी इनोवा कार से घर से निकले थे । रात 9 बजे के बाद उनका मोबाइल नंबर स्वीच ऑफ हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई । सूचना के करीब 24 घंटे बाद कार शहर के आकाशवाणी चौक के पास मिली। कार से शराब की एक बॉटल, दोनों के पर्स, एटीएम कार्ड बरामद किए गए।

सरगुजा पुलिस के मुताबिक आरोपी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते रहे। गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद से मृतकों का पड़ोसी आकाश गुप्ता पुलिस की मदद उन्हें ढूंढने में कर रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसने अपने साथी सिद्धार्थ यादव को कॉल किया और बात की। बात सुनकर पुलिस को उनपर शक हुआ। इसके बाद कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल किया। आरोपियों का एक और साथ जो उन्हें पिस्टल दिया था, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है. अंबिकापुर के एसडीएम अजय त्रिपाठी की उपस्थिति में पुलिस ने शवों को जमीन से निकलावा और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *