सोनीपत : हरियाणा में सोनीपत पुलिस ने हाल ही में प्रीतमपुरा गांव के सरपंच अनिल की पत्नी प्रीति (35) की हत्या के मामले में बुधवार को सरपंच को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रीति की 26 जुलाई की रात को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी थी। परिजनों ने बताया था कि प्रीति ने घर में फंदा लगा लिया है। बाद में पुलिस ने मृतका के भाई चिराग दिल्ली निवासी कपिल के बयान पर 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया था। महिला के भाई ने उसकी बहन के फंदा लगाकर जान देने की बात कही थी।
पुलिस ने पोस्टमार्टम में महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि की। इस मामले में पूछताछ के दौरान पुलिस को अनिल के बयान पर संदेह हुआ और जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या का अपराध कबूल लिया। उसने बताया कि पत्नी के चरित्र पर संदेह के कारण उसने वारदात को अंजाम दिया है।
Leave a Reply