कुशीनगर । जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बतरौली गांव में एक किशोरी के साथ रेप का वीडियो वायरल होने पर मंगलवार की शाम मामला गरम हो गया था। सूचना पर एसपी राजीव नारायण मिश्र ने एसओ को गांव भेजा। हरकत में आई पुलिस ने किशोरी की मां से तहरीर लेकर पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए दो को हिरासत में ले लिया था। ये युवक भी किशोरी के ही गांव के बताए जा रहे थे। इस मामले में फरार चल रहे दो अन्य यूको को कुबेरस्थान थाने की पुलिस ने अतरौली गांव के ही निकट ईट भट्ठे से गिरफ्तार करने के बाद मुकदमा अभियोग पंजीकृत करने के बाद जेल भेज दिया है ।
गौरतलब हो कि रेप के बाद वीडियो वायरल करने वाली घटना बीते 22 मार्च की बताई जा रही थी, जिसका वीडियो मंगलवार को वायरल हो गई थी।
मंगलवार को किसी ने एसपी को सूचना दी थी कि बतरौली गांव में एक किशोरी के साथ रेप का वीडियो वायरल हुआ है। एक युवक रेप कर रहा है तो चार अगल-बगल खड़े हैं। इस सूचना के बाद एसपी ने एसओ को गांव भेजा तो किशोरी के घरवालों ने ऐसी जानकारी से ही इनकार किया। पुलिस ने ही किशोरी के घरवालों को इसकी जानकारी दी तो किशोरी की मां ने पांचों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया।
इस संबंध में एसपी ने बताया कि घटना 22 मार्च की है। उधर इस मामले में कुबेरस्थान के थानेदार रामाशीष यादव ने बताया कि पीड़ित युवती के परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रहे थे यह सिलसिले में दो लोग हिरासत में लिए गए थे जबकि फरार चल रहे दो लोगों को आज बहुत रोली बाजार के ही निकट ईट भट्ठे से गिरफ्तार कर मुकदमा अपराध संख्या 70/2019 धारा 376 आईपीसी 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विशाल पुत्र हीरा लाल उर्फ हरीलाल,संजीत पुत्र प्रसाद पुत्र हरिश्चंद्र निवासी बरौली बाजार थाना कुबेरस्थान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
Leave a Reply