यूपी निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत,भाजपा की संयुक्ता भाटिया बनीं लखनऊ की पहली महिला मेयर

भाजपा ने रचा इत‍िहास, अलीगढ़-मेरठ छोड़ पूरे यूपी पर कब्‍जा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2017 के नतीजे घाेिषत हो रहे हैं और  लखनऊ को संयुक्ता भाटिया के रूप में पहली महिला मेयर मिल गई है। लखनऊ को सौ वर्ष में पहली बार महिला मेयर संयुक्ता भाटिया के रूप में मिलेगा। संयुक्ता भाटिया भारतीय जनता पार्टी की प्रत्घ्याशी थीं।
संयुक्ता भाटिया ने समाजवादी पार्टी की मीरा वर्धन को हराकर मेयर की कुर्सी पर कब्जा किया है। तीसरे नंबर पर बहुजन समाजवादी पार्टी की बुलबुल गोडियाल और कांग्रेस की प्रेमा अवस्थी रही हैं।
संयुक्ता भाटिया 90 के दशक में कैंट से विधायक रहे स्वर्गीय सतीश भाटिया की पत्नी हैं। संयुक्ता संघ की अवध प्रांत की महिला समन्वयक हैं, जबकि उनके बेटे प्रशांत भाटिया लखनऊ के विभाग कार्यवाह हैं। इस लिहाज से संयुक्ता भाटिया का पूरा परिवार बीजेपी और संघ से जुड़ा हुआ है। संयुक्ता भाटिया ने आज नतीजे आने से पहले पूजा-पाठ की और अपनी जीत की प्रार्थना की।

 

भाजपा की संयुक्ता भाटिया बनीं लखनऊ की पहली महिला मेयर

उत्तर प्रदेश म्युनिसिपल एक्ट 1916 में बना था। तब से अब तक लखनऊ में कोई भी महिला मेयर नहीं बनी। 2012 में बीजेपी के दिनेश शर्मा मेयर चुने गए थे। 1960 में लखनऊ में नगर निगम बना था। जनसंघ विचारधारा से जुड़े राजकुमार श्रीवास्तव लखनऊ के पहले नगर प्रमुख बने थे। 57 साल के इतिहास में अब तक 18 नगर प्रमुख और महापौर चुने जा चुके हैं। 21 नवंबर 2002 से नगर निगम में नगर प्रमुख को महापौर (मेयर) का नाम दिया गया।
यूपी निकाय चुनाव के नतीजे लगातार आ रहे है। अब तक की बड़ी खबर ये है कि 14 नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा हो गया है। वहीं, अलीगढ़ में बसपा ने जीत दर्ज की है। बसपा प्रत्याशी मो. फुरकान ने भाजपा उम्मीदवार को 10,445 मतों से हराया। इसके अलावा मेरठ नगर निगम पर भी बसपा आगे चल रही है। भाजपा को इन चुनाव में जनता ने प्रचंड समर्थन दिया है। आगरा, कानपुर, गाजियाबाद व लखनऊ में भाजपा के मेयर प्रत्याशी जीत दर्ज कर चुके हैं। नए नगर निगम आगरा-मथुरा पर भी भाजपा का कब्जा रहा है।
भाजपा नेता पार्टी के इस प्रदर्शन पर खुश नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस चुनाव में मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली परीक्षा पास कर ली है। वहीं, गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वार्ड पुराना गोरखपुर में भाजपा की हार हुई है। निर्दलीय शमीम ने चुनाव जीता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी यहां मतदान किया था। खास बात है कि गोरखनाथ मंदिर के आसपास के चार वार्ड का चुनाव भी भाजपा नहीं जीत सकी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गढ़ में भी भाजपा की हार हुई है।

– गाजियाबाद के मोदीनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर चैथे राउंड में भी बीजेपी की बढ़त बरकरार

जेपी कुल 15762

निर्दल सुदेश शर्मा 12368

– आजमगढ: अतरौलिया नगर पंचायत में सुभाष चंद्र जायसवाल लगातार चैथी बार सपा का डंका बजाने में कामयाब रहे। 2060 मत प्राप्त करके निकटतम प्रत्याशी बसपा के रामचंद्र जायसवाल को 613 मतों से हराया। रामचंद्र को 1447 मत प्राप्त हुए। भाजपा के दिनेश मद्धेशिया 915 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यहां सभी चरणों में लड़ाई तीनों पार्टियों के बीच सिमटी रही, जिसमें हर चरण में सपा प्रत्याशी भारी रहे।

– अतरौलिया नगर पंचायत में पहले चरण के तहत नवबंर को हुए मतदान में 4847 मतदाताओं में कुल 4695 लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया था।
नगर पंचायत अतरौलिया
कुल मतदाता-4847
मतदान-4695
अवैध-190

– बिजनोर नगर पालिका सीट पर सपा का झंडा लेहरा गया है सपा प्रत्याशी रुखसाना परवीन चुनाव जीत गई हैं उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नीता अग्रवाल को 3400 वोटों से हराया बसपा प्रत्याशी सलमा फरीद तीसरे नंबर पर है

– बागपत नगरपालिका के नतीजे घोषित। निर्दलीय राजूद्दीन एडवोकेट ने भाजपा के रणवीर चैहान को हराकर तीसरी बार कब्जाई पालिकाध्यक्ष की कुर्सी।

– कुशीनगर में हाटा नगर पालिका क्षेत्र में भाजपा की जीत

– सिद्धार्थनगर में कैबिनेट मंत्री जयप्रताप सिंह के गृहनगर बांसी में भाजपा की हार। करीब 1800 वोटों से सपा प्रत्याशी इद्रीश राइनी ने जीत दर्ज की।

– बुलंदशहर के अनूपशहर मे चैथे चरण का रिजल्ट
ब्रजेश शर्मा बसपा- 3511,
विनीत बंसल- सपा 3067
निशांत वशिष्ठ बीजेपी- 2518

– बदायूं. नगर पंचायत कुंवरगांव- अध्यक्ष पद पर निर्दलीय शीतल गुप्ता 394 वोटों से चुनाव जीत गईं। दूसरे नंबर पर निर्दलीय महेश गुप्ता रहे। भाजपा के अजीत सिंह 998 वोट पाकर तीसर नंबर पर रहे।

– अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद गाजीपुर
चैथा राउंड:
बीजेपी – 12340
बसपा – 11450
सपा – 10548
भाजपा निकटतम प्रत्याशी से 890 वोटों से आगे।

– मुगलसराय नगर पालिका तीसरे चरण का रुझान।

– लखीमपुर दूसरे राउंड में लखीमपुर सदर में बसपा आगे
बसपा रमा मोहन 9194
भाजपा निरुपमा 8660
सपा उमा 3036
निर्दल लता 2474

– गाजियाबाद के फरीदनगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दल उम्मीदवार अनवार 40 वोट से विजयी हुए।

– झाँसी नगर निगम 18 वे राउंड तक मिले वोट
बीजेपी-51916
बसपा- 48942
कांग्रेस- 23957

– गाजियाबाद के पतला नगर पंचायत पद के अध्यक्ष पद से मनोज शर्मा विजयी हुए

– आगरा नगर निगम में भाजपा के नवीन कुमार जैन की जीत।

– राहुल के गढ़ अमेठी में कांग्रेस का सूपड़ा साफ।

– अलीगढ़ नगर निगम में बसपा के मो. फुरकान की जीत।

– 16 में से 9 नगर निगम पर भाजपा की जीत हो गई है। कानपुर में भाजपा की मेयर प्रमिला पांडेय ने जीत हासिल की है।

– अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भाभी हारीं, 5वें स्थान पर
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भाभी शबा सिद्दीकी चुनाव हार गई हैं। सपा के टिकट पर लड़ी थी चुनाव। 791 वोट पाकर पांचवे नम्बर पर रहीं शबा। भाजपा की बाला त्यागी 8959 वोट लेकर जीतीं। कांग्रेस की रिहाना 7208 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रही। अपने ही घर मे नहीं चला नवाजुद्दीन का जादू। अपनी भाभी का किया था प्रचार।

– मुरादाबाद के मेयर के भाजपा उम्मीदवार विनोद अग्रवाल की जीत पक्की हो गई है।

– गोरखपुर में भाजपा की जीत। सीताराम जायसवाल जीते।

– नगर पालिका आजमगढ का हाल
शीला 7446 निर्दल
हरिकेश 6260 निर्दल
सुधीर 5951 बसपा
पद्माकर 5488 सपा
भाजपा के अजय 3848 वोट

– कुशीनगर में रामकोला में अध्यक्ष पद पर सपा की रमिता ने भाजपा की कविता को करीब 900 मतों से हरा दिया है।

– मुजफ्फरनगर का हाल
सिसौली नगर पंचायत
-नीरू देवी–4045-निर्दल- विजयी
-सुभाषिनी–3225, निर्दल, हारी

– नगर पंचायत बुढाना
-भाजपा–बाला त्यागी- 8959 जीती
-कांग्रेस–रिहाना–7208
-बसपा–नसरीन बानो- 1729
रालोद–साधना त्यागी-847
सपा–शबा सिद्दीकी-791

– वाराणसी में अब तक हुई मतगणना में भाजपा की मृदुला जायसवाल बड़े अंतर से आगे चल रही हैं। 15 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा 165339, कांग्रेस 40335, सपा 51717,बसपा 10461, भासपा 6452, निर्दल 3044 और नोटा 3204 की स्थिति है। वोटों के अंतर को देखते हुए अबतक एक बात तो साफ हो रही है कि वाराणसी की पहली महिला मेयर भाजपा से हो सकती हैं। वाराणसी के गंगापुर नगर पंचायत का परिणाम आ चुका है। गंगापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत हुई है। कांग्रेस के दिलीप सेठ ने 1862 वोट के साथ सपा के निकटतम प्रत्याशी विजय यादव( 1569) को हराया। गंगापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पर इससे पहले सपा का कब्जा था। निगम में पार्षद पदों पर भाजपा आगे है। अब तक कई वार्डो का परिणाम आ चुका है जिसमें भाजपा पहले स्थान पर और कांग्रेस दूसरे स्थान पर है।

– नगर पंचायत मंडावर से पूर्व चेयरमैन आसिफ शान की पत्नी सपा प्रत्याशी अफसाना निगार जीत गई हैं उनको 3858 वोट मिले भाजपा प्रत्याशी मंजू अग्रवाल को 2195 वह कांग्रेस प्रत्याशी जाहिदा बेगम को 2022 वोट मिले हैं

लखनऊ में भाजपा के 86 पार्षद जीते।
बसपा के 21, सपा के 32, कांग्रेस के 13, निर्दलीय 39 जीते।
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के 2 पार्षद जीते।
नगर पालिका परिषद में बसपा के 33, बीजेपी के 67, सपा के 29, निर्दलीय 368 सदस्य जीते।
नगर पंचायत में 901 निर्दलीय, सपा के 104, बीजेपी के 167 और बसपा के 63 सदस्य जीते।

कौशाम्बी
डिप्टी सीएम केशव मौर्य के वार्ड 9 में बीजेपी प्रत्याशी सीता देवी हारी, निर्दलीय रुक्मणि देवी 69 मतों से जीती, सिराथू वार्ड 9 के निवासी है डिप्टी सीएम केशव मौर्य, अपना वार्ड भी नही बचा पाए डिप्टी सीएम।

– मिर्जापुर नगर पालिका में तीसरा राउंड-
नगर पालिका तीसरे चक्र में प्राप्त मत लगभग
मनोज जायसवाल (भाजपा)-24342
अशोक केशरवानी (सपा)- 13921

– हल्दौर नगर नगर पालिका पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है भाजपा के अमर सिंह 3519 वोटों के साथ विजेता रहे सपा प्रत्याशी विमला को 2815 वह बसपा प्रत्याशी संदीप को 2304 वोट मिले हैं।

– अमीनगर सराय नगर पंचायत (बागपत) रू राउंड 4
मांगेराम यादव, निर्दलीय -2329
अनिल मलिक, बीजेपी-1944

– झाँसी नगर निगम
13 वे राउंड के बाद बीएसपी के ब्रजेन्द्र व्यास बीजेपी से 1539 वोट से आगे। 12वे और 13 वे राउंड में बीजेपी को मिली 3500 वोटों की बढ़त। अंतर कम हुआ।

– मुरादाबाद निगम में राउंड 18 के बाद भाजपा आगे
हाजी यूसुफ अंसारी — साईकिल 33623
रिजवान कुरैशी — हाथ 41351
लाखन सैनी — हाथी 31506
विनोद अग्रवाल — फूल 90195

गाजियाबाद मेयर सीट
चरण – 16
बीजेपी – 178149
कांग्रेस – 70018
बसपा – 66734

वाराणसी में 14 राउंड के बाद-
भाजपा–165339
कांग्रेस–40335
सपा–51717
बसपा–10461
भासपा –6452
निर्दल–3044
नोटा–3204

– गोरखपुर में अब तक नगर पंचायत की 8 में से 4 के नतीजे आए। 2 भाजपा और निर्दलीय जीते।

गाजीपुर में तीसरा चक्र की गिनती के उपरांत गाजीपुर नगर पालिका में बसपा पहले नंबर पर है।
अब तक के आंकड़े के अनुसार
बसपा 9289…मत
सपा 8141 मत……
भाजपा 8920 मत

सादात में बीजेपी 150 वोट से आगे, जीत की घोषणा होना बाकी,
जंगीपुर में निर्दल ,
मोहम्मदाबाद से बसपा ,
सैदपुर बसपा,
दिलदारनगर निर्दल आगे

– वाराणसी व फिरोजाबाद में भाजपा प्रत्याशी आगे।

– अमेठी नगरपालिका में गौरीगंज में सपा आगे, भाजपा दूसरे स्घ्थान पर।

– मथुरा के वार्ड नंबर 56 में भाजपा उम्मीदवार मीरा अग्रवाल की लकी ड्रॉ से जीत। कांग्रेस व भाजपा दोनों के उम्मीदवारों को मिले थे 874 वोट।

– यूपी नगर निकाय चुनाव में उतरे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला जारी है। अब तक के रुझान के मुताबिक, वाराणसी नगर निगम में भाजपा आगे है। वाराणसी के गंगा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत हुई है। कांग्रेस के दिलीप सेठ ने 1862 वोट के साथ सपा के निकटतम प्रत्याशी विजय यादव( 1569) को हराया। पार्षद पदों पर भाजपा आगे है। 21 वार्डो का परिणाम आ गया है जिसमें 11 वार्ड में भाजपा की जीत हुई है। दूसरे स्थान पर सपा (5) तीसरे स्थान पर कांग्रेस(3) और दो निर्दल प्रत्याशी की जीत हुई है।

मुरादाबाद निगम राउंड 15 के बाद-
हाजी यूसुफ अंसारी — साईकिल 28065
रिजवान कुरैशी — हाथ 26387
लाखन सैनी — हाथी 30156
विनोद अग्रवाल — फूल 81020

चन्दौली-
मुगलसराय नगरपालिका से बीजेपी प्रत्यासी संतोष खरवार आगे।
सैयदराजा नगर पंचायत से बीजेपी प्रत्यासी वीरेंद्र जायसवाल आगे।
चंदौली नगर पंचायत से बीएसपी प्रत्यासी अजय सोनकर आगे।
चकिया नगर पंचायत से आरएलडी प्रत्यासी अजय बागी आगे।

– फैजाबाद के गोसाईगंज नगर पंचायत के अब तक के आंकड़ों में भाजपा प्रत्याशी को मिले 594 मत, सपा 469 व निर्दल उम्मीदवार वैस अंसारी 376। सभासद के वार्ड नंबर 1 से सपा की कंचन, वार्ड नंबर 5 से निर्दल उम्मीदवार दीपक व वार्ड नंबर 9 से सपा के उम्मीदवार विजयी।

– सिविल लाइन वार्ड से बीजेपी की रीना सिंह जीती।
– भगत सिंह वार्ड से संतोष कुमार निर्दल जीते।
– निर्मोचन घाट वार्ड से बीजेपी के वीरचन्द जीते।
– विवेकानंद वार्ड से सपा की मुख्तर जहां जीती।
– भदरसा नगर पंचायत से सपा की रेहाना आगे बीजेपी पीछे।
– लालबाग वार्ड से बीजेपी की अन्नू जायसवाल जीती।
– सीताकुंड वार्ड से बीजेपी की मीरा जायसवाल जीती।
– स्वर्गद्वार वार्ड से सपा के महेंद्र शुक्ल जीते।
– अमानीगंज वार्ड से सपा की पूनम यादव जीती।
– अम्बेडकर नगर वार्ड से भाजपा की पुष्पा देवी जीती।
– मंगल पांडे वार्ड से बीजेपी के राजेश गौड़ 8 वोट से जीते सपा के जावेद हारे।

– बीकापुर नगर पंचायत की मतगणना में वार्ड नंबर 2 की मतगणना पूरी होने पर सपा के जुग्गी लाल यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के राकेश पांडे से करीब 100 वोटों से आगे चल रहे हैं।
– नगर पालिका रुदौली में वार्ड स 1 से रुपा धानुक 72 वोट से जीती। 366 मत मिले।
– समाजवादी पार्टी के जब्बार अली भाजपा के अशोक कसौधन से आगे।नगर पालिका अध्यक्ष पद ।
– बीकापुर मतगणना में में प्रशासन की मनमानी। पास जारी हो जाने के बाद भी मीडिया कर्मियों को नही जाने दे रहे है अन्दर।

– अयोध्या नगर निगम। सीता कुंड वार्ड से भाजपा की मीरा जायसवाल व लालबाग वार्ड से भाजपा के अन्नू जैसवाल जीते।
ये है अयोध्या नगर निगम का परिणाम

– अयोध्या नगर निगम में मेयर पद के लिए प्रथम चरण की मतगणना के परिणाम
बीजेपी के ऋषिकेश उपाध्याय को मिले 5368 वोट
समाजवादी पार्टी के गुलशन बिंदु को मिले 4149 वोट
बसपा के गिरीश चंद्र वर्मा को मिले 751 वोट
पहले चरण में 1209 वोट से आगे हैं बीजेपी के उम्मीदवार ऋषिकेश उपाध्याय।

– बुलंदशहर के जहांगीराबाद नगरपालिका चेयरमेन का रुझान
सूरजभान (बीजेपी)–2770
अजीत (सपा)–174
साबिर अली (बसपा) 633
अम्बरीष वर्मा (निर्दल) 1147

इलाहाबाद का ये है हाल
बीजेपी रू अभिलाषा गुप्ता नंदी रू 27596
कांग्रेस रू विजय मिश्रा रू 13050
सपा रू विनोद चंद्र दुबे रू 12299
बीएसपी रू रमेश चंद्र केसरवानी रू 7603

– बुलंदशहर जनपद की शिकार पुर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के मतों की गणना का दूसरा रुझान।

– मुजफ्फरनगररू सभासद जीते (शाहपुर नगर पंचायत)
वार्ड 6- विशाल गर्ग
वार्ड 1- ममता
वार्ड 9- अब्दुल कलाम

(चरथावल नगर पंचायत)
वार्ड-13 जगवती
वार्ड-10- वर्ष गर्ग
वार्ड-2-अशोक मीणा

(पुरकाजी नगर पंचायत)
वार्ड-10-नदीम कुरेशी
वार्ड 13- आलम कुरेशी

(सिसौली नगर पंचायत)
वार्ड-9- सतेंद्री देवी
वार्ड- 1- जयवीरी
वार्ड 6- बबली कश्यप
वार्ड 19- रामफल

(बुढाना नगर पंचायत)
वार्ड 13- मेहराज
वार्ड 1- टीटू उर्फ योगेंद्र त्यागी

(खतौली नगर पालिका)
वार्ड 22- अनीता

 

इन सीटों पर ये है हाल

– बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर पालिका के चेयरमैन पद का पहला रुझान
विनीता गर्ग (भाजपा) 2131
विमला शर्मा (कांग्रेस) 1034
रफीक फडा (बसपा) 3215
मुरादाबाद निगम- दसवें चरण के उपरान्त लगातार भाजपा के विनोद अग्रवाल आगे।

– लखीमपुर खीरी रू सदर में बीजेपी की निरुपमा, गोला में निर्दलीय मीनाक्षी, पलिया में निर्दलीय आलोक मिश्र, मोहम्मदी से बीजेपी प्रत्याशी कन्हैया मेहरोत्रा आगे।

– कानपुर देहात पहली राउंड की मतगणना अपडेट… दो नगर पालिका व 7 नगर पंचायतों के लिए चल रही है मतगड़ना।

– गाजियाबाद मेयर आठवें चरण के बाद कुल वोट मिले
बीजेपी – 80131
बसपा – 43571
बीजेपी 8वे राउंड के बाद बसपा में 36560 वोट से आगे।

– बुलंदशहरध्अनूपशहर नगरपालिका परिषद के पहले चरण के परिणाम मे बसपा के ब्रजेश शर्मा को 1131 मत, सपा के विनीत बंसल को 747 तथा बीजेपी के निशांत वशिष्ठ को 747 मत मिले हैं। निर्दलीय सरफराज को 281 एवं रालोद के भूपेंद्र को 200 मत तथा कांग्रेस को 154 मत मिले हैं।

– गजरौला अध्यक्ष पद के लिए पहले राउंड की गणना पूरी।

– गजरौला पहले राउंड की मतगणना भाजपा उम्मीदवार अंशु नागपाल 1400 से आगे

– कानपुर देहात का ये है हाल
पुखरायां वार्ड के जीते सभासद
वार्ड नंबर एक – महेंद्र
वार्ड नंबर चार -शर्मिला
वार्ड नंबर ९-नूरजहां
वार्ड नंबर २० – मनोलक्ष्मी
वार्ड नंबर २३-रमाकांती द्विवेदी
वार्ड नंबर 8-प्रमोदसिंह

– चांदपुर में पहले राउंड में सपा 4098, बीजेपी 1786, निर्दलीय जीनत 2462

– झाँसी 6 वे राउंड बीएसपी 4395 से आगे।

सपा महासचिव और पूर्व मंत्री आजम के गढ रामपुर में सपा की साइकिल तेजी से दौड़ रही। कमल कुम्हलाया दिख रहा । निर्दलीय भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे ।

– लालगंज सीट पर कांग्रेस का दबदबा। लालगंज नगर पंचायत सीट से अनीता द्रिवेदी आगे। अनीता को मिले वोट 1368।निर्दल प्रत्याशी इंदु सिंह को 891 वोट मिले।

मिर्जापुर नगर पालिका में ये है हाल
ठश्रच् मनोज जायसवाल – 6640
ैच् अशोक केशरवानी – 4752
ठैच् शैलेन्द्र सिंह – 2049
कांग्रेस- माता प्रसाद -2008
कुंडा में फिर से गुलशन का दबदबा

– प्रतापगढ़। कुंडा में फिर से गुलशन का दबदबा।नगर पंचायत कुंडा से गुलशन यादव की पत्नी सीमा यादव 637 वोट से आगे।मानिकपुर नगर पंचायत सीट से निर्दल प्रत्याशी अबू जैन 218 वोट से आगे। पट्टी से भाजपा प्रत्याशी 784 वोट से आगे।अंतु से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार 515 वोट से आगे।कटरा मेदनीगंज नगर पंचायत सीट से सपा प्रत्याशी 337 वोट से आगे। रानीगंज में भाजपा-बसपा में काटे की टक्कर।

– संतकबीर नगर के खलीलाबाद में सदस्य पद पर वार्ड एक से शैलेश उर्फ डब्बू वार्ड दस से साहिबा खातून वार्ड 19 से सुनीता यादव वार्ड चार गायत्री देवी चुनाव जीती।

– अफजलगढ़ नगर पालिका में ठश्रच् 1438 ,सपा 1170 ,और निर्दलीय जावेद 705। पहले राउंड में अब तक वोट ।

– औरैया नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल के बार्ड – 3 से सदस्य पद पर अल्का पत्नी बृजेश कठेरिया ने कमला देवी को 110 मतो से हराया।

– बिजनौर नगर पालिका सीट पर सपा प्रत्याशी को 340 0 वोट वोट मेल चुके हैं भाजपा प्रत्याशी को 2300 मिले हैं।

– बस्ती में तीसरे राउंड में 4 नगर पंचायतों में भाजपा तीसरे नम्बर पर। नगर पालिका छोड़कर भाजपा विहीन की ओर बढ़ रही बस्ती।

– सिद्दार्थ नगर में नगर पंचायत बढ़नी में पहले चरण की मतगणना में निर्दल प्रत्याशी निसार बागी भाजपा प्रत्याशी सुनील से 101 वोट से आगे। शोहरतगढ़ में भाजपा प्रत्याशी बबिता कसौधन 350 वोट से निर्दलीय उम्मीदवार पिंटू गौड़ से आगे।

– कुशीनगर कप्तानगंज नगर पंचायत में प्रथम चक्र में निर्दलीय आभा गुप्ता और मोहम्मद नासिर के बीच कांटे की टक्कर। सपा तीसरे और भाजपा चैथे नम्बर पर है सेवरही नगर पंचायत में भाजपा उम्मीदवार डॉ बाबूलाल गुप्ता आगे। दूसरे नम्बर पर निर्दलीय श्याम सुंदर विश्वकर्मा

– संतकबीरनगर में नगर पंचायत मगहर में अध्यक्ष पद पर पहले चक्र में निर्दल प्र त्याशी शमशा परवीन को 818 मत भाजपा प्रत्याशी संगीता वर्मा को 249 मत बसपा प्रत्याशी बेबीटरन्नुम को35 मत और काग्रेस प्रत्याशी अमीना खातून को 45 मत मिला है।

– गाजियााबाद मेयर के लिए मतगणना। तीसरे चरण में भाजपा 8814, कांग्रेस 4929, बसपा 4523 और सपा को 1391 वोट।
गोरखपुर नगर निगम में अब तक घोषित पार्षद पद के विजयी प्रत्घ्याशी

वार्ड 1 से सपा के लाल बहादुर पासवान जीते
वार्ड 2 से सपा से प्रभाकर पासवान विजयी
वार्ड 3 से सपा की गौरी देवी विजयी
वार्ड 4 से निर्दल माला देवी विजयी
वार्ड 6 भाजपा के संतराज शर्मा जीते
वार्ड 10 से निर्दल रिंकी देवी विजयी
वार्ड 11 से भाजपा के राधेश्याम विजयी
वार्ड 12 से भाजपा के ऋषि मोहन
वार्ड 13 से निर्दल मो. अफरोज गब्बर जीते
वार्ड 15 बसपा के रामलवत विजयी

वार्ड 16 से भाजपा की उषा देवी विजयी
वार्ड 19 से बसपा की रीता देवी जीतीं
वार्ड 21 से सपा के विश्वजीत त्रिपाठी सोनू जीते
वार्ड 22 से निर्दल जननी पांडेय विजयी
वार्ड 23 से सपा के रमेश यादव जीते
वार्ड 24 से भाजपा की मीरा यादव विजयी
वार्ड 25 से बसपा के शमा यास्मीन जीते
वार्ड 27 से निर्दल मनोज यादव जीते
वार्ड 29 से भाजपा के राजेंन्द्र तिवारी जीते
वार्ड 31 से सपा के सवि कुमार चैहान जीते

वार्ड 33 से सपा की आयशा खातून विजयी
वार्ड 34 से भाजपा के चंद्रशेखर विजयी
वार्ड 35 से भाजपा की आशा देवी विजयी
वार्ड 36 से निर्दल शकुन मिश्रा विजयी
वार्ड 37 से भाजपा के आलोक सिंह विशेन जीते
वार्ड 38 से भाजपा के जितेंद्र सैनी विजयी
वार्ड 39 से निर्दल बबलू गुप्ता जीते
वार्ड 40 से सपा से उजैर अहमद विजयी
वार्ड 41 से सपा से मतीननुद्दीन विजयी
वार्ड 42 से भाजपा के मनु जायसवाल विजयी
वार्ड 44 से बसपा की बेबी विजयी
वार्ड 45 से सपा की अस्मत खातून विजयी
वार्ड 46 से सपा के संजय यादव जीते (तीसरी बार)
वार्ड 47 से सपा के अशोक यादव जीते
वार्ड 49 सपा से इरसाद अहमद विजयी

वार्ड 50 से भाजपा की प्रमिला ओझा विजयी
वार्ड 51 से निर्देल शहाब अंसारी जीते
वार्ड 52 से सपा के असलम सन्नू विजयी
वार्ड 53 से निर्दल अमरनाथ दूसरी बार जीते
वार्ड 56 से विजयी भाजपा की आरती सिंह विजयी
वार्ड 57 से निर्दलीय प्रत्याशी गायत्री देवी विजयी
वार्ड 60 से भाजपा से कंचन लता सिंह विजयी
वर्ड 61 से निर्दल संजय यादव विजयी
वार्ड 65 से भाजपा के चन्द्रप्रकाश सिंह गोली सिंह जीते
वार्ड 66 से सपा के जियाउल इस्लाम विजयी
वार्ड 67 से कांग्रेस के संजीव सिंह सोनू तीसरी बार जीते
वार्ड 69 से भाजपा के अजय राय जीते
वार्ड 70 से निर्दल राजेश कुमार यादव विजयी

अयोध्या नगर निगम में प्रथम चरण की मतगणना के परिणाम

– अयोध्या नगर निगम में मेयर पद के लिए प्रथम चरण की मतगणना के परिणाम
बीजेपी के ऋषिकेश उपाध्याय को मिले 5368 वोट
समाजवादी पार्टी के गुलशन बिंदु को मिले 4149 वोट
बसपा के गिरीश चंद्र वर्मा को मिले 751 वोट
पहले चरण में 1209 वोट से आगे हैं बीजेपी के उम्मीदवार ऋषिकेश उपाध्याय

– सहारनपुर में पांचवे राउंड में भाजपा आगे।

– बसपा की मेयर उम्मीदवार मेरठ में तो कांग्रेस की मथुरा में आगे।

– कानपुर नगर निगम में भाजपा की प्रमिला पांडेय 2169 वोटों के साथ आगे हैं। कांग्रेस की वंदना मिश्रा 1897 वोटों के साथ दूसरे स्घ्थान पर, बसपा की अर्चना निषाद 1267 वोटों के साथ तीसरे स्घ्थान पर और सपा की माया गुप्ता 543 वोटों के साथ चैथे स्घ्थान पर हैं।

– बस्ती के हर्रैया नगर पंचायत अध्यक्ष पद में प्रथम चक्र की मतगणना में बीजेपी के धुर्व नारायण सिंह सपा के राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता से 88 मतो से आगे।

– महाराजगंज स आनंद नगर सें बीजेपी के राजेश 135 मतो सें निर्दलीय विनोद गुप्ता सें आगे चल रहे है।

– अमरोहा के मंडी धनोरा मे मतगणना के दौरान बीजेपी उम्मीदवार राजेश सैनी और निउर्दलीय उम्मीदवार राहुल कुमार के समर्थकों में पुलिस की मौजूदगी में हुई झड़प मारपीट की नौबत हंगामा।

– सन्त कबीरनगर के नगर पंचायत हरिहरपुर में प्रथम चक्र की गणना में भाजपा के बनवारी लाल को 413, जितेन्द्र कन्नौजिया निर्दल को ७२८ और बसपा के हरीलाल को 14 मत मिले।

– बागपत की अमीनगर सराय नगर पंचायत में निर्दलीय मांगेराम यादव 151 वोट से बीजेपी के अनिल मलिक से आगे।

– बस्ती की 1 नगरपालिका 4 नगरपंचायतो के लिए वोटों की गिनती चल रही है। 10, 50 तक रिजल्ट शुरू होंगे।

– कुछ म्टड के ओपन होने में आ रही है दिक्कत। मतदान के दिन बिना बंद किए कर दी गई थी सील।

– नजीबाबाद के मतगणना स्थल पर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी साबिया के पति मोजम खाँ और मुख्य विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी के बीच डाक मतपत्र को लेकर तीखी नोकझोक।डाक मतपत्र पर पीठासीन अधिकारी की मोहर नही थी।इन मत पत्रों को काउंटिंग स्टाफ ने अलग कर दिया था।

– महाराजगंज स नौतनवा वार्ड संख्या एक इंदिरा नगर से उर्मिला पत्नी भानू 477 मत पाकर विजयी। मीरा पत्नी सुनील 248 मत पाकर दूसरे स्थान पर रही

पहले की गई डाक मतों की गणना

– सिद्धार्थनगर जिले की 2 नगर पालिका और 4 नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभासद पदों के लिए पड़े मतों की गणना शुरू। पहले डाक मतों की हो रही गणना। उसका बाजार नगर पंचायत में कुल 5 डाक मतों में भाजपा की मंजू को 2, सपा की पुनीता यादव को 1, निर्दल बच्ची देवी व प्रमिला अग्रहरि को मिले 1-1 वोट।

– बुलंदशहर जनपद में कई स्थानों पर अव्यवस्था के चलते मतगणना शुरू नहीं हो सकी है।

– महराजगंज जिले के 7 निकाय के लिए मतगणना शुरु, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कुछ ही समय से आने लगेगा रुझान।

– बुलंदशहर नगर पालिका में पोस्टल बैलेट की गणना सम्पन्न, कुल 108 मतपत्र पाए गए, जिनमें बीएसपी प्रत्याशी आगे रामेश्वर लोधी आगे, भाजपा के मनोज गर्ग दूसरे स्थान पर रहे।

– इलाहाबाद में मेयर चुनाव के लिए पोस्टल बैलेट वोटों की गिनती पूरी । कुल 142 वोट पड़े थे। 42 अवैध घोषित। बीजेपी की अभिलाषा गुप्ता को सबसे ज्यादा 39, सपा के विनोद दुबे को 27, कांग्रेस के विजय मिश्र को 18 और बीएसपी के रमेश केसरवानी को 13 वोट मिले।

– मथुरा में एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी आगे, कुछ देर के लिए कांग्रेस आगे थी।

– यूपी के 16 नगर निगमों में से 15 में भाजपा आगे है।

– अभी तक आ रहे रुझान में भाजपा 10 नगर निगमों में भाजपा को भारी बढ़त मिलती नजर आ रही है। वहीं, फिरोजाबाद में सपा प्रत्याशी सावित्री गुप्ता आगे हैं।

– सहारनपुर में बसपा के हाजी फजलुर्रहमान आगे चल रहे हैं।

– लखनऊ में भाजपा की संयुक्ता भाटिया आगे।

– गाजियाबाद, मेरठ और सहारनपुर में भाजपा आगे।

– लखनऊ नगर निगम व काकोरी की मतगणना शहर के रमाबाई अम्बेडकर रैली स्घ्थल पर हो रही है।
16 नगर निगमों 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायतों के लिए हो रही मतगणना

राजधानी लखनऊ सहित 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायतों में तीन चरणों में हुए चुनाव की मतगणना हो रही है। नगर निगम क्षेत्रों की मतगणना ईवीएम से हो रही है। एक ईवीएम से मतगणना में दस मिनट तक का समय लगता है। वहीं नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों में मतपत्र से चुनाव होने के कारण मतगणना में समय अधिक लगेगा। निकाय चुनाव 2012 की तुलना में सात घंटे पहले परिणाम जारी कराने के लिए मतगणना टेबलों की संख्या बढ़ाई गई है।

जीत का प्रमाण पत्र ऑनलाइन होगा जारी
परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचन अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर इसे फीड करेंगे। इसके साथ ही विजेता प्रत्याशी के नाम ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी हो जाएगा। निर्वाचन अधिकारी प्रमाण पत्र पर अपने दस्तखत कर विजेता प्रत्याशी को सौंप देगा। निर्वाचन अधिकारी की हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र की कॉपी को आयोग के सर्वर पर भी अपलोड किया जाएगा।

एसएमएस से मिलेगी परिणाम की सूचना
राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर मोबाइल नंबर अपडेट कराने वाले 25 लाख मतदाताओं के साथ ही सभी प्रत्याशियों को चुनाव परिणाम की सूचना मोबाइल पर एसएमएस के जरिए दी जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *