हिमाचल प्रदेश: चुनावों से तीन महीने पहले कांग्रेस जारी कर सकती है अपना घोषणा पत्र

डेस्क। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अभी काफी समय शेष है पर कांग्रेस की चुनावी तैयारियां इस बार काफी अलग सी दिखाईं दे रहीं हैं। जानकारी मिली है राज्य में सत्ता पाने के लिए इस बार कांग्रेस विधानसभा चुनाव से काफी पहले ही अपने घोषणापत्र को जारी करने की तैयारी में लगी है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस अगस्त के महीने में ही अपने घोषणा पत्र को जारी करने के प्लान में लगी हुई है। पार्टी का घोषणा पत्र तैयार करने में कांग्रेस विधायक, पदाधिकारी जुटे हुए हैं, वहीं घोषणापत्र में आम जनता से जुड़े हुए बड़े मुद्दों को शामिल किया जाएगा इसके जरिए चुनाव में कई मुद्दों को एड्रेस भी किया जाएगा। 

कांग्रेस के घोषणा पत्र में, बेरोजगार, महिला ,किसान-बागवान से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से शामिल करने की खबरे है। 

कांग्रेस का इन चुनावों में मानना है कि उनके नेता जब भी जनता के बीच में जाएं तो उससे पहले पार्टी का घोषणा पत्र जनता के बीच स्थान बना चुका होना चाहिए। 

ऐसा लग रहा है कि पार्टी पिछली बार हुई चूक को इस बार दोहराना नहीं चाहती। इसलिए प्रियंका गांधी की टीम ने प्रत्याशी के चयन से पहले ही एक सर्वे भी कराया है जिस सर्वे के आधार पर ही करीब 30 प्रत्याशियों का चयन किया जाना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *