थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा एक अदद तमंचा व 3 अदद जिन्दा कारतूस व 1 अदद खोखा कारतूस .315 बोर के साथ 1 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक श्री दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री पीयूष कान्त राय के कुशल नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 16.10.19 को समय करीब 3.15 बजे सुबह को उ0नि0 श्री हरिश्चन्द्र यादव मय हमराही का0 अरुण प्रकाश पाण्डेय, का0 वीरेन्द्र सिंह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मिश्रौली नहर पुलिया के पास से राज कुमार सोनी पुत्र शीतला प्रसाद सोनी नि0 सैफुल्लागंज थाना गोसाईगंज जनपद सुल्तानपुर को एक अदद तमन्चा .315 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस व 1 अदद खोखा कारतूस .315 बोर घटना में प्रयुक्त । मु0अ0सं0 300/19 धारा 307/120बी भादवि के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 307/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही व बरामदगी का विवरण निम्न है-
गिरफ्तारी/बरामदगी स्थल व समय – मिश्रौली नहर पुलिया के पास दिनांक 16.10.19 समय 03.15 बजे सुबह
बरामदगी का विवरण –
एक अदद तमन्चा .315 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस व 1 अदद खोखा कारतूस .315 बोर घटना में प्रयुक्त ।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का नाम पता –
राज कुमार सोनी पुत्र शीतला प्रसाद सोनी नि0 सैफुल्लागंज थाना गोसाईगंज जनपद सुल्तानपुर

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास –
1.मु0अ0सं0 300/19 धारा 307/120बी भादवि थाना संग्राम पुर जनपद अमेठी ।

2.मु0अ0सं0 307/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना संग्राम पुर जनपद अमेठी ।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1-उ0नि0 श्री हरीशचन्द्र यादव थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी
2- का0 अरुण प्रकाश पाण्डेय थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी
3- का0 वीरेन्द्र सिंह थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *