कुशीनगर में धर्मशाला के चाबी न देने पर मंदिर के पुजारी को मारा चाकू,छीन ली जेवर

कुशीनगर में धर्मशाला के चाबी न देने पर मंदिर के पुजारी को मारा चाकू,छीन ली जेवर
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना से सटे लमुहा मंदिर में बुधवार की रात बदमाशों ने खूब तांडव मचाया। धर्मशाला की चाबी न देने पर पुजारी को चाकू मार दिया। जाते जाते मंदिर पर रहने वाले एक सेवक की पत्नी का जेवर छीन लिए।

लमुहा मन्दिर पर रात में 10 की संख्या में बदमाश पहुँचे। मन्दिर पर रहने वाले चंद्रशेखर से धर्मशाला की चाबी मांगी। चाबी न होने की बात कहने पर चंद्रशेखर को पीटने लगे। शोर सुन पहुँचे पुजारी नंदलाल ने बीच बचाव करना शुरू किया टोबेक बदमाश ने उनके हाथ में चाकू मार कर घायल कर दिया। इसी दौरान पहुचे मन्दिर के सहायक गोसाई पर रॉड से वार कर बेहोश करते हुए बदमाशों ने धर्मशाला का ताला तोड़कर उसकी तलाशी ली। जाते समय गोसाई की पत्नी के पास मौजूद जेवर छीन लिया।

बदमाशो के जाने के बाद गांव में पहुचकर घायलों ने घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुची डायल 100 व कोतवाली पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *