अमेठी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पियूष कान्त राय के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज प्रभारी निरीक्षक पीपरपुर श्यामसुन्दर मय हमराह चेकिंग,संदिग्ध व्यक्ति/वाहन,तलाश वाछिंत व देखभाल क्षेत्र दुर्गापुर चौराहे पर मौजूद थे कि वहीं पर स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 विनोद कुमार यादव मय टीम आ गये ।
तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मु0अ0सं0 379/18 धारा 2/3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट से संबन्धित अभि0 राजेश यादव जो गैंगस्टर एक्ट थाना गौरीगंज का वांछित व दस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित है, इस समय प्रतापगंज नहर पुल पर खडा है जो भागने की फिराक मे साधन का इन्तजार कर रहा है, इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पीपरपुर व प्रभारी स्वाट टीम मय हमराह नहर पुल के बांये तरफ दुकान के पास अकेले खड़े एक व्यक्ति को घेर कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए दुकान से करीब 10 मी0 पहले प्रतापगंज नहर की पटरी पर समय 5:20 बजे सुबह पकड लिया गया ।
पूछने पर उसने अपना नाम राजेश यादव पुत्र शीतला प्रसाद यादव बताया । उक्त अभियुक्त मु०अ०स० 379/18 धारा 2/3(1)गैंगस्टर एक्ट थाना गौरीगंज अमेठी में वांछित था तथा फरार चल रहा था | पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 10 हज़ार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था |
Leave a Reply