कुशीनगर : पडरौना बिजली घर में आग लगने के कारण शहर से लेकर 60 गांवों की 20 घंटे से ज्यादा बिजली गुल

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के पडरौना शहर से लेकर दुदही फिटर के 60 गांवों की बिजली 20 घंटे से ज्यादा तक गुल रही । इसके चलते पडरौना नगर सहित चार फीडरों की भी बिजली सात घंटे तक ठप रही। पडरौना बिजली घर में अचानक मेन सप्लाई में बीती रात आग लग जाने के कारण पडरौना शहर सहित दुदही फीडर से जुड़े 60 गांवों के साढे चार हजार परिवारों की बिजली ठप हो गई।

इससे उपभोक्ताओं को पूरी रात अंधेरे में गुजारना पड़ी। लोगों का इंवर्टर जवाब दे गया। उमस भरी भीषण गर्मी में लोगों को जीना हराम हो गया। शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक कर्मचारियों के काफी मशक्कत के पडरौना शहर व दुदही फीडर सहित पूरे उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *