पत्रकार हितों के संघर्ष के लिए रापए सक्रिय- प्रदीप कुमार चौरसिया

[object Promise]
पुरवा/उन्नाव। राष्ट्रीय पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौरसिया ने कहा कि रापए के राष्ट्रीय संयोजक सत्यप्रकाश पांडेय के कुशल नेतृत्व में लखनऊ मुख्यालय पर अतिशीघ्र रापए का प्रदेश कार्यालय खुलेगा। जहां से पूरे प्रदेश के पत्रकार बंधुओं को हक दिलाने सहित उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए निराकरण कराने का कार्य करेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने हमारे संवाददाता को बताया कि पूरा देश कोरोना वायरस के चलते लाक डाउन के दौर से गुजर रहा है। ऐसी परिस्थिति में सभी पत्रकार साथियों से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने और पूरे परिवार को लॉक डाउन का पालन कर घरों में रहकर सुरक्षित रहने की अपील करता हूं। उन्होंने कहा कि रापए का संगठनात्मक ढांचा अन्य संगठनों से काफी मजबूत और धरातल पर है।
देश व प्रदेश के सम्मानित पत्रकार साथियों द्वारा रापए की सदस्यता ग्रहण करना शुभ संकेत है और सब के प्रयास से रापए को मजबूती प्रदान करने के लिए तहसील, जिला व मंडल के पदाधिकारियों का फ्रंटल के पदाधिकारियों से निरंतर संवाद बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि रापए कुशलता पूर्वक एक वर्ष पूर्ण कर दूसरे वर्ष में प्रवेश के दौरान ही दर्जनों पत्रकार साथियों के समस्याओं को सौहार्दपूर्ण तरीके से हल कराने की ख्याति अर्जित कर चुका है। इसका सारा श्रेय रापए के कैबिनेट और कोर कमेटी को जाता है। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि रापए के राष्ट्रीय संयोजक स्तरीय प्रकाश पांडेय से मेरी वार्ता हुई है, जिसमें उन्होंने कहा कि जिला प्रभारी श्री गुप्त के संयोजकता में सदस्यों, पदाधिकारियों के कार्ड तैयार हैं जिसे लाक डाउन खत्म होते ही समारोह पूर्व वितरित कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रापए प्रदेश के पत्रकार बंधुओं को सम्मान सहित जमीनी सवालों को लेकर निरंतर संघर्ष कर रहा है। पत्रकार बदलाव के उद्देश्य से रापए की सदस्यता ग्रहण करने में रुचि दिखा रहे हैं जो सराहनीय है।  उन्होंने यह भी कहा कि अन्य संगठनों के सैकड़ों पत्रकार साथी रापए की सदस्यता ग्रहण करने की तैयारी में हैं। जो रापए के लिए महत्वपूर्ण और संघर्ष पूर्ण कार्यों का प्रतिफल है। चौरसिया महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं अधिवक्ता रत्नम चौरसिया एडवोकेट ने रापए संगठन द्वारा पत्रकारहितों की लड़ाई लड़े जाने का स्वागत किया और प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया  को धन्यवाद दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *