फतेहपुर । फतेहपुर के खागा नगर के जीटी रोड स्थित माहेश्वरी मार्केट में वरिष्ठ पत्रकार राजेश माहेश्वरी के आवास पर प्रदेश के खादी ग्रामोद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सत्यदेव पचौरी ने भारी भीड के साथ बडी टीवी लगवाकर मन की बात सुनी। जैसे ही नगरवासियों को कैबिनेट मंत्री के आने की जानकारी हुयी आनन-फानन लोगों की भारी भीड जमा होने लगी। मन की बात सुनने के बाद श्री पचौरी ने पत्रकार वार्ता भी किया।
कैबिनेट मंत्री श्री पचौरी ने मन की बात सुनने के बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि भारत ने साढे चार वर्षो में जितनी प्रगति की है उतनी प्रगति पिछले 60 वर्षो में नही हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत का नाम विश्व के देशों की प्रथम पक्ति में ला दिया है। भाजपा सरकार ने पूरी ईमानदारी एवं प्रमाणिकता के साथ देश के सर्वागीण विकास के लिये एक ठोस नीव डाल दी है। लेकिन उस पर एक भव्य इमारत खडा करने का काम अभी बांकी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में अपने को स्थापित कर रहा है ।
उन्होने कहा कि कि कांग्रेस की प्रदेश सरकारे झूठे वादे के आधार पर काबिज हुयी। उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ और राजस्थान की कांग्रेस की राज्य सरकारे बनते ही काला बाजारी मैदान में आ गयी। यूरिया की काला बाजारी शुरू हो गयी है। किसान उर्वरक खरीदने के लिए लाइन लगाये हुए है लेकिन सरकार उन्हे खाद देने के बाजाय लाठी दे रही है। कांग्रेस ने झूठे वादे करके वोट चुरा लिये है। और चोर दरवाजे से सरकार बना लिये है लेकिन सरकार बनने के बाद किसानों को भूल गये। आज किसानों से कर्ज वसूली शुरू हो गयी है।
इस मौके पर खागा विधायक कृष्णा पासवान, भाजपा जिला महामंत्री दुर्गाशंकर गुप्ता, खागा चेयरमैन प्रतिनिधि राम गोपाल सिंह, खागा मण्डल अध्यक्ष राकेश सिंह, पत्रकार रोहित माहेश्वरी, सी.बी. त्रिपाठी, नीरज माहेश्वरी, भाजपा नेता पंकज पाल, सभासद प्रभाकर गुप्ता, विस्तारक पवन पाण्डेय, राजू मोदनवाल, राजू गुप्ता, सभासद सूरज सिंह, श्रीराम साहू, धर्मेन्द्र मिश्रा, कृष्णा कुमार शुक्ला, शिवशंकर लाल, राहुल गुप्ता, बच्चा तिवारी, लखन सविता, धीरज मोदलवाल, मूल चन्द्र केसरवानी, राजा राम अग्रहरि, ताराचन्द्र पाण्डेय, शुभाष केसरवानी, विनोद सिंह चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
Leave a Reply