बड़ी बहन के साथ साइना नेहवाल हुईं BJP में शामिल, प्रधानमंत्री के लिए ये कहा

[object Promise]

नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज भाजपा में शामिल हो गई हैं।
बैडमिंटन जगत में भारत को कई बड़ी जीत दिलाने वाली साइना नेहवाल आज से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कर दी है। 29 साल की साइना नेहवाल आज अपनी बड़ी बहन चंद्राशु नेहवाल के साथ भाजपा में शामिल हो गईं हैं।

दुनिया की पूर्व नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और उनकी बहन चंद्राशु को बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली हैं। इस दौरान बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि आज गर्व की बात है कि साइना नेहवाल आज बीजेपी में शामिल हो रही हैं।

बीजेपी में शामिल होने के बाद साइना नेहवाल ने कहा कि आज अच्छा दिन है, मैंने कई खिताब जीते हैं, लेकिन आज मैं ऐसी पार्टी में शामिल हो रही हूं, जो देश के लिए इतना अच्छा काम कर रही है। मैं मेहनती खिलाड़ी हूं और मुझे उन लोगों के साथ काम करना पसंद है जो कड़ी मेहनत करते हैं।

 

[object Promise]

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए साइना नेहवाल ने  आगे कहा कि मैं देख सकती हूं कि नरेंद्र मोदी देश के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, मैं राजनीति में नई हूं। मोदी ने खेलों के लिए बहुत कुछ किया है, मैं मोदी जी से प्रेरित हूं और मुझे उम्मीद है कि मैं देश के लिए अच्छा कर सकती हूं।

साइना से पहले भी कई खिलाड़ियों ने भाजपा में शामिल हुए हैं। इनमें पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, रेसरल योगेश्वर दत्त और बबिता फोगाट आदि चेहरे शामिल हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *