[object Promise]
ब्यूरो चीफ- कामेश्वर पाण्डेय
देवरिया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) द्वारा आज जनाक्रोश मोटरसाइकिल रैली नवलपुर चौराहा से प्रारंभ किया गया जो मझौली राज होते हुए चनूकी, लार ,पिपरा चौराहा, कुंडौली, धनौती सोहनाग आदि चौराहे होते हुए सलेमपुर पहुंचा उसके बाद नवलपुर चौराहे पर आकर संपन्न हुआ जिसमें हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता रैली में सम्मिलित हुए इस मौके पर मुख्य अतिथि व पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरेंद्र प्रताप यादव कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा ही दमखम पार्टी के सभी कार्यक्रमों में आप सभी कार्यकर्ता दिखाएं।
सलेमपुर विधान सभा अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि कार्यकर्ता मनोयोग से लग जाए और लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर आप लोग हिस्सा लें। इस मौके पर मनीष सिंह, हरिवंश यादव, मणि यादव, तारकेश्वर मिश्र, विनय यादव, सिराज खान, अहमद रजा, सूर्य प्रताप सिंह,सल्लू भाई, ओम नारायण यादव, विनय सिंह अंकुर सिंह, जय किशन यादव, पवन यादव, दीपक यादव, गौतम सिंह, हरे कृष्ण यादव, चौधरी विजय यादव, हरीश यादव, जयप्रकाश यादव, कमलेश यादव, सतीश यादव, आनंद गुप्ता, नसीम अंसारी, विनोद यादव, रतन विश्वकर्मा, आदि क्षेत्रवासियों का काफी योगदान रहा।
Leave a Reply