[object Promise]
नई दिल्ली। दिल्ली के मायापुरी इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की सूचना है। खबर मिलते ही एक दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है जो आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए है। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।
बता दें कि मायापुरी फेज-2 में शनिवार शाम को एक जूता फैक्ट्री में आग लगी है। घटनास्थल पर फिलहाल दमकल के 20 वाहन मौजूद हैं। अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
[object Promise]
Leave a Reply