मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया अयोध्या के फैसले का स्वागत

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया अयोध्या के फैसले का स्वागत

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने का आग्रह किया। केजरीवाल ने ट्वीट किया, “सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट की पांचों जजों की पीठ ने एकमत से अपना निर्णय दिया। हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। कई दशकों के विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया। वर्षो पुराना विवाद आज खत्म हुआ। मेरी सभी लोगों से अपील है कि शांति एवं सौहार्द बनाए रखें।”

सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अयोध्या में 2.77 एकड़ विवादित भूमि हिंदुओं को दे दी और सरकार को सुन्नी वक्फ बोर्ड को वैकल्पिक भूमि देने के लिए कहा, जो कि मुकदमे में एक पक्ष था। सर्वसम्मत फैसले में, प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पांच-सदस्यीय पीठ ने केंद्र को तीन महीने के भीतर एक ट्रस्ट बनाने का निर्देश दिया जो अयोध्या में विवादित स्थल पर मंदिर का निर्माण करेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *