Congress| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आय दिन अपने सवालों से केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते दिखाई देते हैं। वह केंद्र सरकार को सवालों के घेरे में लेने से बिल्कुल नहीं कतराते। अब इस समय वह युक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध पर जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। युक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल भी उठा रहे हैं।
अब इस बीच उन्होंने एक ट्वीट कर फिर केंद्र सरकार पर हमला बोल दिया है । उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि भारत सरकार के पास कोई सुनियोजित योजना नहीं है। इनके नेतृत्व में देश महंगाई बेरोजगारी की मार झेल रहा है। लेकिन इनके पास कुछ है पीआए। स्पष्ट है कि मोदी सरकार मतलब पीआर।
GOI has no plan for:
₹ at all-time low
Record unemployment & inflation
Students stranded in Ukraine
China occupying our territoryModi Govt = Only PR
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 7, 2022
बता दें अभी हाल ही में राहुल गांधी ने पेट्रोल को लेकर एक ट्वीट किया था जिसमे उन्होंने कहा था कि फटाफट Petrol टैंक फुल करवा लीजिए। मोदी सरकार का ‘चुनावी’ offer ख़त्म होने जा रहा है।
फटाफट Petrol टैंक फुल करवा लीजिए।
मोदी सरकार का ‘चुनावी’ offer ख़त्म होने जा रहा है। pic.twitter.com/Y8oiFvCJTU
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 5, 2022
Leave a Reply