देश- बीते दिन राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने पत्र लिखकर राहुल गांधी को आशीर्वाद दिया था। वहीं अब मंदिर न्यास के सचिव चंपत राय ने भारत जोड़ो यात्रा की जमकर तारीफ की है।
फैजाबाद सर्किट हाउस की बैठक में शामिल होने के बाद वह बोले एक युवक देश मे पैदल चल रहा है। यह उसका सराहनीय कदम है। मैं इसकी तरीफ करता हूँ। मै आरएसएस का कार्यकर्ता हूँ। लेकिन आरएसएस कभी भारत को विखंडित करने की बात नहीं करती है। उसका उद्देश्य भारत को एकजुट रखना है।
वह इतने खराब मौसम में भारत का भ्रमण कर रहे हैं। इसके लिए उनकी सराहना करनी चाहिए। मुझे यह कहना होगा कि हर किसी को ऐसी यात्रा करनी चाहिए।
राम मंदिर न्यास के एक अन्य वरिष्ठ न्यासी गोविंद देव गिरि कहते हैं मैं भगवान राम से अराधना करता हूँ कि वह उन्हें स्मार्थ्य प्रदान करें। वह एक बेहतर काम कर रहे हैं। भारत जोड़ो अच्छा नारा है। भारत के लोगों को एकजुट रहना ही चाहिए।
बता दें इससे पूर्व अयोध्या के राम मंदिर के पुजारी ने पत्र लिखकर राहुल गांधी को आशीर्वाद दिया था और भारत जोड़ो यात्रा की सफलता की कामना की थी।
Leave a Reply