नक्सलियों से बस्तर में मुठभेड़, 2 CRPF के जवान शहीद, मारा गया एक नक्सली

[object Promise]

बीजापुर। बस्तर में नक्सलियों से मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कोबरा बटालियन के दो जवान शहीद हो गए और अन्य दो जवान घायल हो गए। मुठभेड़ में एक नक्सली भी मारा गया।

सीआरपीएफ के अधिकारी ने इस घटना की जानकारी देत हुए बताया कि बस्तर डिविजन के बीजापुर और सुकमा जिलों की सीमा पर स्थित इरापल्ली गांव में सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे नक्सलियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया और मौके से एक हथियार बरामद हुआ। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ की स्पेशल यूनिट कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट ऐक्शन (कोबरा की 204 बटालियन) के दो जवान शहीद हो गए।

[object Promise]

इलाके में अभियान अब भी जारी है। सीआरपीएफ के दो घायल कर्मियों में एक उप-कमांडेंट शामिल हैं। घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को भेजा गया है और जंगल से घायल जवानों को निकालने का काम चल रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *