Chilly in Woman’s Private Part : बहू को लेने गई सास की पिटाई कर Private Part में डाली मिर्ची पाउडर, VIDEO VIRAL !

बाड़मेर. राजस्थान (Rajasthan News) के बाड़मेर (Barmer News) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. सिणधरी थाना क्षेत्र के कमठाई की एक महिला अपनी बहू को लेने उसके मायके गई थी. इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई. इतना ही नहीं महिला ने आरोप लगाया कि उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाली गई. अब इस पूरी वारदात का एक वीडियो सोशल (Barmer Viral Video) पर जमकर वायरल हो रहा है. पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं को हिरासत में भी लिया है. पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल भी करवाया है.

पुलिस का कहना है कि एक महिला अपने बेटे की पत्नी को लेने उसके मायके सिणधरी कमठाई गई थी. इस दौरान बेटे के ससुराल की कुछ महिलाओं से उनका विवाद हो गया. फिर ससुराल की दो महिलाओं ने पीड़िता के साथ मारपीट की. फिर उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल दी. पुलिस के मुताबिक, इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया. फिर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसी तरह वीडियो पुलिस तक पहुंची. अब इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. पुलिस का मानना है कि वीडियो एक हफ्ते पुरानी है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

वायरल हो रहे वीडियो में दो महिलाएं पीड़िता को पकड़ते दिखाई दे रही है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि दो महिलाओं ने जबरदस्ती उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची जैसे कुछ चीज डाल दी. महिला ने खुद को बचाने की काफी कोशिश की. लेकिन दो महिलाओं ने पकड़ा और पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार किया. पुलिस का कहना है कि दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल महिलाओं से पूछताछ की जा रही है. पीड़ित महिला का पुलिस ने मेडिकल भी करवाया है. वीडियो बनाने वाले की तलाश पुलिस कर रही है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *