DELHI ELECTION RESULT : अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर कांग्रेस शुरुआती रुझान में पीछे

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में आठ फरवरी को हुए मतदान की सोमवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझान में कांग्रेस अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर पीछे चल रही है। ओखला सीट पर कांग्रेस के परवेज हाशमी सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं।
वहीं गांधीनगर सीट से अरविंदर सिंह लवली और सीलमपुर सीट पर चौधरी मतीन अहमद पीछे चल रहे हैं। हालांकि हारून यूसुफ बल्लीमारन सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार आप से बहुत पीछे चल रहे हैं। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) विरोधी प्रदर्शन के केंद्र ओखला में मतदाताओं की पहली पसंद आप है। शुरुआती रुझानों में आप 57 सीटों पर, भाजपा 13 सीटों पर और कांग्रेस 0 सीट पर आगे चल रही थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *