पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे परियोजना के लंबित कार्योें की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

[object Promise]

सम्बन्धित अधिकारी परियोजना के लंबित कार्यो को यथाशीघ्र पूर्ण करायें-जिलाधिकारी।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर।। जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि की अध्यक्षता में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे परियोजना के लंबित कार्यों की समीक्षा यूपीडा एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज आयोजित की गयी, जिसमें बिन्दुवार समीक्षा के पश्चात सम्बन्धित अधिकारियों को लंबित कार्यों के निस्तारण सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया।।

बैठक में जिलाधिकारी श्री गिरि ने यूपीडा के सलाहकार, भू-अर्जन जे0पी0 सिंह से अपेक्षा की गयी कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे परियोजना के लंबित कार्यों/प्रकरणों की सूची अधिकारीवार उपलब्ध कराया जाये, ताकि सम्बन्धित अधिकारियों से उसका निस्तारण कराया जा सके। उन्होंने काश्तकारों के भुगतान की स्थिति, भूमि बैनामा तथा शिफ्टिंग, भूमि पैमाइश तथा प्रस्ताव आदि के बारे में सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी लेने के पश्चात आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये। बैठक में डीएम को यूपीडा के अधिकारियों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे परियोजना के लंबित कार्यों के बारे में अवगत कराया। जिलाधिकारी ने एसओसी सुलतानपुर को निर्देशित किया कि चकबन्दी के लंबित प्रकरणों को निपटायें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, एसओसी चकबन्दी, तहसीलदार यूपीडा अनुराग सिंह, राजित राम गुप्ता, दिनेश चन्द्र तथा पैकेज के प्रतिनिधि, तहसीलदार सदर पीयूष, तहसीलदार जयसिंहपुर, कादीपुर, बल्दीराय आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *