ब्यूरो चीफ राकेश कुमार केसरवानी
जनपद प्रयागराज के और कौडिहार थाना क्षेत्र में मिश्रा बांध निवासी राम कैलाश के चार बच्चे थे बड़े कुंवर बहादुर पटेल ने शुक्रवार को सुबह अपनी मां राम प्यारी (55)वर्ष से पैसे मांगे मां ने पैसे देने से मना कर दिया तो वह मारपीट पर उतर आया तेरह वर्षीय बहन पहुंची तो उसे भी पीट दिया इस बीच बेटे को धक्का देकर रामप्यारी कमरे से बाहर भागी तो वह फावड़ा लेकर उनके पीछे दौडा घर से करीब बीस मीटर की दूरी पर फावड़ा से हमला कर दिया गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर गिर गई इसके बाद भी उनके पीटता रहा शोर सुनकर आस पास के लोग दौड़े तो वहां फावड़ा फेक कर एक कमरे में घुस गया।
रामप्यारी को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी कुंवर बहादुर की पिटाई कर उसे खंभे से बांध दिया खबर पाकर पहुंचे कौडिहार पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले गई पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है घटना के समय राम प्यारी के पति घर से दूर चाय की दुकान पर थे ।
वह मूल रूप से बारा के रेही के गांव के रहने वाले हैं 10 वर्षों से कौडिहार मिश्रा बांध मे रहते थे इनके चार बच्चे थे पहला बेटा कुंमर बहादुर और दूसरे नंबर की बेटी कंचन की शादी हो चुकी है तीसरे नंबर की बेटी ऊषा थी चौथे नंबर नीरज है अरोपित कुंवर बहादूर दुकान पर काम करता है ।
Leave a Reply