14 दिन की न्यायिक हिरासत : रशियन महिला से दुष्कर्म करने वाले कर्नल को भेजा गया अस्थाई जेल

[object Promise]

कानपुर, दोस्त की रशियन मूल की पत्नी से दुष्कर्म करने के आरोपित कर्नल नीरज गहलोत को छावनी थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में चौबेपुर स्थित अस्थाई जेल भेज दिया गया। जेल जाने से पहले आरोपित ने पुलिस को दिए बयान में खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि वह अपना पक्ष न्यायालय में प्रस्तुत करेगा। हालांकि न्यायालय में वह चुप रहा।

[object Promise]
दुष्कर्म के मामले में आरोपित सेंट्रल ऑर्डनेंस डिपो (सीओडी) में तैनात कर्नल नीरज गहलोत को मंगलवार शाम पुलिस ने सरकारी आवास जाते समय गिरफ्तार किया था। पकड़े जाने पर आरोपित ने पुलिसकॢमयों पर रौब भी जमाने की कोशिश की थी लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई।

दुष्कर्म के मामले में आरोपित सेंट्रल ऑर्डनेंस डिपो (सीओडी) में तैनात कर्नल नीरज गहलोत को मंगलवार शाम पुलिस ने सरकारी आवास जाते समय गिरफ्तार किया था। पकड़े जाने पर आरोपित ने पुलिसकॢमयों पर रौब भी जमाने की कोशिश की थी, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई। छावनी थाना प्रभारी आदेश चंद्र ने बताया कि पीडि़ता के बयानों के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में चौबेपुर स्थित अस्थाई जेल भेजा गया है। इससे पूर्व आरोपित का कोरोना टेस्ट भी कराया गया, जो निगेटिव आया है। आरोपित के खिलाफ अन्य साक्ष्य जुटाने की कोशिश की जा रही है।

यह हुई थी घटना

10 दिसंबर को लखनऊ निवासी कर्नल नीरज गहलोत ने अपने पुराने दोस्त को परिवार समेत डिनर के लिए सरकारी आवास पर बुलाया था। जहां उनके दोस्त, अपनी पत्नी व बेटे के साथ पहुंचे थे। आरोप है कि खाने से पूर्व कर्नल ने दोस्त को शराब पिलाई और उनकी पत्नी को कोल्डड्रिक दी थी, जिसे पीने के बाद दोस्त बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपित ने महिला को बेडरूम में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध पर मारपीट भी की। इसमें महिला चुटहिल हो गई थीं। मेडिकल में चोटों की पुष्टि हुई और दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाई गई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *