कुमार विश्वास ने बीजेपी के बड़े नेता को बताया निकम्मा कहा बदजुबान मत बनो

डेस्क । अपनी मीठी कविताओं से ज्यादा तीखे राजनीतिक तंजो के लिए चर्चा में रहने वाले कवि कुमार विश्वास एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। कश्मीर में पिछले कुछ हफ्तों से कश्मीरी हिन्दुओं को लक्षित कर उन्हें आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाने की घटनाएं सामने आईं हैं। बता दें कि इस घटना में कई हिन्दुओं की मृत्यु भी हो गई। जहां एक ओर इन घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर कश्मीर में हिन्दुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं एक ओर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बीजेपी नेता ने कश्मीर में हो रही आतंकी घटनाओं को छोटी घटना करार दिया। नेता के इसी बयान पर सियासत जोर पकड़ने लगी और मशहूर कवि कुमार विश्वास भी इस बयान पर आग बबूला हो उठे। 

भाजपा नेता बलदेव राज शर्मा एक प्रेस कांफ्रेंस में सवालों के जवाब दे रहे थे। इसी कॉन्फेंस हॉल में एक पत्रकार ने कश्मीरी हिन्दुओं पर हो रहे हमले और उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल किया, जिसके जवाब में बीजेपी नेता ने कहा, “ये जो कश्मीर में छोटी-मोटी किलिंग्स हो रही हैं, इसकी जिम्मेदारी सरकार, प्रशासन पर भी आती हैं। लेकिन इस किलिंग का क्या मकसद है? इसका मकसद है कि फिर से हिन्दू जम्मू में बस जाए। हमारा लक्ष्य है कि हम पलायन और घटनाओं को भी रोके।”

इस कॉन्फ्रेंस के बात भाजपा नेता का ये वीडियो काफी वायरल हुआ जिसके बाद कश्मीर में हिन्दुओं की हत्याओं को छोटी बताने पर मशहूर कवि कुमार विश्वास बीजेपी नेता पर भड़क उठे। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “छोटी घटना? निकम्मे तो हो ही कम से कम बदज़ुबान तो मत बनो। जिनके घर उजड़ गए, उनसे पूछो कितनी बड़ी चोट पड़ी है।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *