दरिया वाली मस्जिद गेट तोड़ने पर धरना दिया

[object Promise]

लखनऊ। नगर निगम द्वारा मस्जिद के पार्क को अपना कहकर गेट नंबर 3 व दुकानें तोड़े जाने के मामले में मौलाना कल्बे सादिक के बेटे मौलाना कल्बे नूरी ने मंगलवार को दरिया वाली मस्जिद के मैदान पर धरना दिया। मौलाना के साथ मुस्लिम समाज के लोग धरने पर बैठ गए हैं। वहीं मुस्लिम समाज के लोग व महिलाएं मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी के आने का इंतजार कर रही है। नगर निगम ने सोमवार को मस्जिद के पार्क को अपना बताते हुए दुकानें तोड़ी थी। जबकि मुतवल्ली का आरोप है कि मुकदमा कोर्ट से जीत चुके हैं। नगर निगम को आर्डर दिखाया गया तो नगर आयुक्त ने देखने से इनकार करते हुए गेट तोड़ दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *