पडरौना,कुशीनगर : जिले में एक आम कार्यकर्ता की तरह कार्य करने वाले वर्तमान युवा कांग्रेस कुशीनगर के कार्यकर्ता ग्रिजेश उपाध्याय,उपेन्द्र प्रताप सिंह,नजमी उजैर कुँवर डीपी श्रीवास्तव,युवा कांग्रेस पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर रविवार को पडरौना नगर के सुभाष चौक पर भव्य स्वागत किया गया | इस दौरान स्वागत गाजे-बाजे गाड़ियों के साथ जुलूस की शक्ल में किया गया | पडरौना राज दरबार कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जहीरुद्दीन ने कहा लगातार कई वर्षों के संघर्ष का यह नतीजा है कि आज एक साधारण कार्यकर्ता अपने मेहनत के दम पर प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बना है राहुल गांधी और आरपीएन सिंह के नेतृत्व में युवाओं का हुजूम कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ रहा है जो 2019 में जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे इस अवसर पर जिला कोऑर्डिनेटर बैजनाथ सिंह,जिला उपाध्यक्ष कर्मदेव यादव,जिला महासचिव,परवेज उर्फ आर्यन बाबु,जिला महासचिव शिवम बर्नवाल,कृष्ण प्रताप चंदन,अनीस अंसारी,उमर अंसारी,विधानसभा अध्यक्ष पडरौना चंद्रशेखर सिंह,रामकोला मनोज सिंह,सुनील यादव, हिमांशू सिंह संदीप जैसवाल अजीत सिंह,अब्दुलहमीद,खुर्शीद, उग्रसेन साहनी,अजय कनौजिया, मोहम्मद तहसीन,श्याम गोपाल,मनजीत सिंह,शमशाद अली,अनूप सिंह,सूरज पासवान, नारमदेव यादव,बिट्टू सिंह,रितिक सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे |
Leave a Reply