मस्क करेंगे अपने 10 फीसदीं कर्मचारियों की छटनी , यह है वजह

विदेश:- आज टेस्ला कम्पनी के शेयर 9 फीसदीं नीचे खिसक गए हैं। वही इस गिरावट के बाद टेस्ला कम्पनी के मालिक एलन मस्क ने कंपनी में सभी प्रकार की नियुक्तियों पर रोक लगाई है और सूत्रों का कहना है कि मस्क अपने 10 फीसदीं कर्मचारियों की छटनी करने की तैयारी में है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक एलन मस्क ने एक मेल कर कहा है कि अर्थव्यवस्था को लेकर बुरे संकेत प्राप्त हो रहे हैं कम्पनी में कर्मचारियों की छटनी करने की आवश्यकता है वही अब कम्पनी में किसी भी प्रकार की नियुक्ति पर रोक लगाई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान समय मे टेस्ला के साथ एक लाख कर्मचारी काम कर रहे हैं। इस आंकड़े में टेस्ला के साथ मिलकर काम करने वाली कम्पनियों का आंकड़ा भी शामिल हैं। अगर कम्पनी अपने 10 फीसदीं कर्मचारियों की छटनी करती है तो इससे आगमी समय मे हजारों की संख्या में लोग बेरोजगार हो जायेगे।
जानकारी के लिए बता दें कल बन्द होते बाजार में टेस्ला के शेयर 66 डॉलर से नीचे खिसक गए हैं और यह 709 पर पहुंच गए हैं। दो माह तक कम्पनी के शेयर 1150 पर थे। वही एक खबर यह भी आ रही है कि टेस्ला वाहन के मालिकों को टेस्ला की कारों से समस्या हो रही है। आंशिक रूप से स्वचलित होने वाली करे बिना किसी कारण अपने आप रूक जाती है जो बड़ी समस्या है और इससे ग्राहक प्रभावित हो रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *