मुंबई। पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस 13 में हाल ही अरहान ने वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री की थी। सभी को लगा कि वह अच्छा गेम खेलेंगे, लेकिन वह घर में कुछ खास करते नजर नहीं आते। फिलहाल तो घर में हर रोज नए ड्रामे, लड़ाई-झगड़े और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं और इस हफ्ते वीकेंड का वार में मॉडल और एक्टर अरहान खान बिग बॉस के घर से बेघर हो गए हैं। अरहान के घर से बेघर होते ही रश्मि देसाई अपने आंसू नहीं रोक पाईं और फूट-फूटकर रोने लगीं।
बता दें कि अरहान खान ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में घर में एंट्री की थी। अरहान की रश्मि देसाई की दोस्ती की बात कही जा रही थी। इस बात तो रश्मि ने बिग बॉस में भी स्वीकारते हुए कहा- अरहान मेरे अच्छे दोस्ते से ज्यादा हैं, फैमिली जैसे।
पहले से खबर थी कि अरहान और रश्मि दोनों बिग बॉस में शादी करने वाले हैं। हालांकि दोनों ने बाद में इस बात से इंकार कर दिया. अरहान ने बिग बॉस में आने के बाद ही इस खबर का खंडन भी किया था। लेकिन रश्मि बिग बॉस के घर में अरहान को लेकर कई बार बाकी सदस्यों से बात करते हुए नजर आ चुकी हैं।
आपको बता दें कि अरहान की लड़ाई सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज के साथ हुआ करती थी, लेकिन ऐसा लगता है कि यह बिग बॉस 13 में रहने के लिए पर्याप्त नहीं था। इस वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों के साथ जमकर मस्ती भी की। इसके अलावा पागलपंती की स्टारकास्ट भी घरवालों के साथ मस्ती करने पहुंची. घर में लड़कों को लड़कियों से वैक्सिंग कराते हुए भी देखा गया. इस टास्क में वहीं अनिल कपूर और सलमान खान बिग बॉस के कंटेस्टेंट के साथ जमकर मस्ती करते हैं। सलमान खान अनिल कपूर से कहते है आप जब आये थे तब भी आप वैसे थे और आज भी वैसे ही हैं। इसपर सलमान खान को अनिल कपूर कहते है वह पहले के मुकाबले अब और अच्छे लग रहे हैं।
Leave a Reply