NIRBHAYA CASE : आज होगी निर्भया के दोषियाें के डेथ वारंट पर पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई

[object Promise]

नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट में आज निर्भया गैंगरेप और मर्डर केस के दोषियों के लिए नया डेथ वारंट जारी करने की याचिका पर सुनवाई होगी। इससे पहले गुरुवार को हुई सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए पटियाला कोर्ट ने सोमवार तक के लिए निर्णय टाल दिया था, लेकिन मुमकिन है कि आज पटियाला कोर्ट सभी दोषियों के लिए नया डेथ वारंट जारी कर देगी।

निर्भया के दोषियों को अलग-अलग फांसी देने और विनय की याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो गई है। विनय शर्मा के वकील एपी सिंह ने विनय को मानसिक तौर पर असंतुलित बताया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने विनय की मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद इस बात को खारिज कर दिया है। फिलहाल दोषियों के पास बचाव के सारे विकल्प खत्म हो गए हैं। सिर्फ पवन के पास विकल्प बचा है, लेकिन पवन ने अभी तक कोई याचिका नहीं लगाई है।
पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई से पहले निर्भया की मां ने बताया था कि कई तारीखें (कोर्ट की सुनवाई की) आ चुकी हैं और अभी तक नया डेथ वारंट जारी नहीं किया गया है। हम हर सुनवाई में नई उम्मीद के साथ जाते हैं.दोषियों के वकील हर रोज नई रणनीति का इस्तेमाल करते हैं, मैं नहीं कह सकती कि आज क्या होगा, लेकिन मैं आशान्वित हूं।

20 फरवरी को होगी केन्द्र की याचिका पर सुनवाई…

इस मामले में दोषियों को फांसी पर अलग-अलग लटकाने की मांग वाली केंद्र सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 20 फरवरी को सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में साफ किया है कि इससे निचली अदालत की कार्रवाई बाध्य नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट ने पटियाला हाउस कोर्ट को कहा कि 17 फरवरी को होने वाली सुनवाई वो अपनी मेरिट के आधार पर करे। इसका मतलब है कि पटियाला हाउस कोर्ट अगर चाहे तो आज नया डेथ वारंट जारी कर सकती है।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *