विदेश:- अमेरिका के गन कल्चर ने कई लोगो की जान ली है यहां सब रुक जाता है लेकिन बंदूक से निकलने वाली गोली नहीं रुकती। अभी हाल ही की घटना है जब अमेरिका के टेक्सास में एक प्राइमरी स्कूल में एक सनकी हमलावर ने ताबड़तोड़ गोलीबारी (Firing in Texas) कर 23 लोगों की हत्या कर दी. इसमें 3 शिक्षक और 19 मासूम छात्र भी शामिल हैं। यह हमलावर महज 18 वर्ष का था जिसका नाम साल्वाडोर रामोस (Salvador Ramos) था और अमेरिकी पुलिस ने ताबड़तोड़ फायरिंग के जवाब में उसे मौत के घाट उतार दिया।
अमेरिका में यह घटना कोई पहली घटना नहीं है जहां दर्जनों से अधिक लोगो की एक साथ मौत गई। इससे पहले न्यूयॉर्क के रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी और कई लोगो ने अपनी जान गवा दी थी और कई लोग इस घटना में गम्भीर रूप से घयाल हुए हैं। अमेरिका के इस गोलीबारी कल्चर के चलते पिछले 50 साल में 15 लाख लोगों ने अपनी जान गवाई है।
अमेरिका में हो रही गोलीबारी की घटनाओं का प्रभाव अमेरिकी जनता पर कुछ इस प्रकार पड़ा है कि राष्ट्र में आपसी मतभेद शुरू हो गया है। इस मतभेद ने अमेरिका के प्रशाशन और समाज के लोगो को चिंता में डाल दिया है। अमेरिका जो की विकसित देशों की कैटेगरी में आता है वह इस समय नश्ल भेद, रंग भेद, की बेंडियो में जकड़ा हुआ है और इन बेंडियो की गिरफ्त इतनी मजबूत है कि अमेरिका के लोगो को इसके चलते हिंसा मार काट से जूझना पड़ता है।
जाने क्या है इस गोलीबारी की वजह:–
अमेरिका में बढ़ रही गोलीबारी के संदर्भ में विशेषज्ञ का कहना है कि यहां संवैधानिक रूप से लोगो को हथियार रखने की इजाजत दी गई है लोग इस कानून के बलबूते पर अपने घरों में मौजूद लोगों से अधिक हथियार रखते हैं। हथियार रखना उनका शौक नहीं बल्कि अब उनकी संस्कृति बन गया है वही अगर अमेरिका के इस बंदूक कल्चर को खत्म नहीं किया गया तो आगामी समय मे अमेरिका बड़ी समस्या से जुझेगा।
जाने कब रखी गई बंदूक कल्चर की नींव:-
अमेरिका में बंदूक कल्चर की नींव 1791 में रखी गई थी। संविधान में किए गए दूसरे संसोधन के आधार पर लोगो को यह इजाजत दी गई थी की वह अपने पास छोटे हथियार को खरीद के रख सकते हैं। यह नियम तब लागू किया गया जब अमेरिका ब्रिटिश शासन के अधीन था और वहां कोई स्थायी सुरक्षाबल नहीं था अमेरिका ने ऐसा इसलिए किया ताकि लोग अपने परिवार की सुरक्षा खुद से कर सकें।
अमेरिका के संविधान ने अमेरिका को असलहा और बंदूक रखने की इजाजत दी इस इजाजत के बाद लोग हथियार के मामले में आत्मनिर्भर बन गए और समाज मे इसके चलते समस्याएं पैदा होने लगी। अमेरिका में बंदूक कल्चर का सबसे बड़ा उदाहरण तब सामने आया जब 55 वर्ष पूर्व तत्कालीन राष्ट्रपति लिंडन बेंस जानसन ने अमेरिका का दौरा किया और अमेरिका में करीब नौ करोड़ बंदूकें आम लोगों के पास थीं। इस दौरे के बाद राष्ट्रपति लिंडन बेंस जानसन ने कहा अमेरिकी समाज में बंदूकों के कारण हो रही मौतों के पीछे विरासत और संस्कृति का लापरवाह रवैया है। हथियारों के मामले में आम लोगों की आत्मनिर्भरता अब घातक रूप धारण कर चुकी है वही यदि इसे सही समय पर नहीं रोका गया तो अमेरिका बड़े घरेलू संकट से जुझेगा।
अमेरिका में होने वाली हिंसा के आंकड़े:-
अमेरिका में हुई हिंसा के संदर्भ में अगर हम आकड़ो पर नजर डाले तो अमेरिका में वर्ष 2019 में कुल 14,400 हत्या हुई थी। इससे पहले 1993 में 18,253 लोगों की मौत बंदूक से जुड़े अपराधों की वजह से हुई थी। 2020 के दौरान अमेरिका में होने वाली 79 फीसदी हत्याएं बंदूक से की गई हैं. यह साल 1968 के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
पेव रिसर्च सेंटर के मुताबिक 2020 में ऐसे मामलों में 34 फीसदी इजाफा हुआ है. बीते 5 साल में 49 फीसदी हथियारों से संबंधित घटनाएं बढ़ी हैं, वहीं 75 फीसदी घटनाएं 10 साल के भीतर बढ़ी हैं।साल 2020 के दौरान प्रति 1,00,000 लोगों में 13.6 लोगों की मौत बंदूक की वजह से हुई है।
अमेरिका में हुई घटनाएं और मौत:-
- वर्ष 2014 में अमेरिका में 51863 घटनाएं हुई जिंसमे 12,556 लोगों की जान गई।
- वर्ष 2015 में अमेरिका में 53726 घटनाएं हुई जिंसमे 13,515 लोगों की जान गई
- वर्ष 2016 में अमेरिका में 58851 घटनाएं हुई जिंसमे 15,094 लोगों की जान गई।
- वर्ष 2017 में अमेरिका में 61497 घटनाएं हुई जिंसमे 12,556 लोगों की जान गई।
- वर्ष 2018 में अमेरिका में 6572 घटनाएं हुई जिंसमे 1,826 लोगों की जान गई
अमेरिका में हुई बन्दू से शूट करने की बड़ी घटनाएं:-
लास वेगास, 2017- 58 मौतें
फ्लोरिडा, 2016- 49 मौतें
वर्जिनिया, 2007- 32 मौतें
सैंडी हुक, 2012- 27 मौतें
टेक्सास, 2017- 26 मौतें
टेक्सास, 2017- 23 मौतें
फ्लोरिडा, 2018- 17 मौतें
कैलिफोर्निया, 2015- 14 मौतें
टेक्सास, 2009- 13 मौतें
Leave a Reply