Maharashtra: महाराष्ट्र में मचे सियासी संग्राम के बाद जहां उद्धव ठाकरे के हाथों से सत्ता चली गई है। वही शिवसेना की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही है। शिवसेना नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। वही अब खबर आ रही है कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष और मंत्री रहे रामदास कदम ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। रामदास के इस्तीफे से पहले उनके बेटे विधायक योगेश कदम ने शिंदे के दल को ज्वाइन कर लिया।
रत्नागिरी में खेड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राम कदम शिवसेना के उन कई बागी नेताओं में शामिल हैं जिन्हें शिंदे का पक्ष लेते देखा गया है। जानकारी के लिए बता दें रामदास कदम का पिछले महीने परिवहन मंत्री अनिल परब के साथ अनबन हो गई थी और उन्होंने शिवसेना में दरकिनार किए जाने की शिकायत की थी। वही अब खबर है कि परब के साथ विवाद के बाद कदम शिवसेना छोड़ देंगे।
सूत्रों का कहना है कि कदम ने पार्टी सांसद और प्रवक्ता संजय राउत से मिलने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद यह अटकलें तेज है कि अब कदम शिवसेना से अलग हो जायेगे। बता दें जब उद्धव ठाकरे और शिवसेना के मध्य घमासान छिड़ा था तब कदम ने एक बयान दिया था कि वह मरते दम तक शिवसेना का साथ नही छोड़ेंगे। मैं उद्धव ठाकरे का समर्थन करता रहूंगा। यह सच है कि मेरे बेटे को पार्टी के नेतृत्व से शिकायतें है लेकिन मैं शिवसेना का साथ नही छोडूंगा।
Leave a Reply