एक बार फिर जानलेवा तूफान से बिहार, झारखंड, यूपी में मचा कोहराम

[object Promise]

नई दिल्ली. भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में आंधी-तूफान एक बार फिर कहर बरपा रहा है। शाम को आए आंधी-तूफान के कारण इन राज्यों में 39 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं। जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। आंधी-तूफान से बिहार में कुल 17 लोगों की मौत की खबर है। वहीं, झारखंड में 13 लोग काल के गाल में समा गए। यूपी में 9 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए।

[object Promise]
thunderstorm

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बाराबंकी, कुशीनगर, गोरखपुर और आजमगढ में दोबारा तूफान की चेतावनी जारी की है। राजधानी दिल्ली में भी मौसम विभाग ने आंधी का अलर्ट जारी किया है। झमाझम बारिश से उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तापमान जरूर गिरा है लेकिन आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग हिस्सों में लोगों की जानें भी गई हैं। बिहार के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने से रास्ते में पेड़ गिर गए। बिहार में आंधी-पानी, बिजली और दीवार गिरने से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। यहां सबसे ज्यादा नुकसान औरंगाबाद में हुआ है जहां 5 लोग आंधी-पानी की चपेट में आ गए। इसके अलावा कटिहार, नवादा, मुंगेर और रोहतास में भी जानमाल के नुकसान की खबरें है। वहीं, झारखंड में 13 लोगों की मौत हो गई है और 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

आंधी-पानी की चपेट से यूपी भी नहीं बच पाया। प्रदेश में अब तक कुल 9 लोगों के मारे जाने की खबर है। यहां उन्नाव जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। जलभराव और बड़ी संख्या में पेड़ गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ। यूपी के उन्नाव में 5, रायबरेली में 2, कानपुर नगर में 2 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा उन्नाव में 5 और रायबरेली में 2 लोगों के घायल होने की खबर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *