आगरा । फतेहपुरी सीकरी के विधायक भाजपा चौधरी उदयभान सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो उपजिलाधिकारी किरावली गरिमा सिंह को धमकाते नजर आ रहे हैं। विधायक का यह रूप देख वहां मौजूद उनके समर्थक भी हो-हल्ला करते हैं।
कहते हैं सत्ता का लोभ आ जाता है तो इसका नशा सिर चढ़ कर बोलने लगता है। इसी को साकार किया है उत्तर प्रदेश के आगरा के बीजेपी के एक विधायक उदयभान चौधरी ने. बता दें कि उदयभान चौधरी फतेहपुर सीकरी से विधायक हैं. बीजेपी विधायक उदयभान चौधरी ने एसडीएम को धमकाते हुए कहा कि क्या तुम्हें पता नहीं है कि मैं एक विधायक हूं? तुम्हें मेरी पावर का अंदाज भी है, लोकतंत्र के पावर का एहसास है?
दरअसल विधायक उदयभान किसानों के पास उनकी समस्याओं पर बात करने गए थे. जानकारी के मुताबिक वे आगरा के अछनेरा में किसानों की समस्या को लेकर उनसे बात करने के लिए पहुंचे हुए थे. यहां ड्यूटी पर तैनात एसडीएम गरिमा सिंह से उनकी किसी बात पर बहस हो गई. इस दौरान उन्होंने महिला एसडीएम को अपनी बातों से धमका दिया और कह दिया कि तुम्हें मेरी पावर का अंदाजा भी नहीं है, तुम एक नौकर…।
#WATCH Agra: BJP MLA Udaybhan Chaudhary threatens SDM Garima Singh, says ‘Don’t you know I am an MLA? Don’t you realize my power, the power of democracy?’ He had gone to meet the SDM over farmer issues (17.12.18) pic.twitter.com/3lfTlXAi46
— ANI UP (@ANINewsUP) December 18, 2018
इसी दौरान विधायक के समर्थक एसडीएम मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर देते हैं. इतना ही नहीं विधायक फिर एसडीएम बेहद गंदे लहजे में वापस अपने कार्यालय जाने को कह देते हैं। अब इस पूरे मामले पर सियासत शुरू हो गई है. विधायक उदयभान चौधरी से माफी मांगने कहा गया लेकिन उन्होंने कहा मैं माफी नहीं मांगूंगा. उल्टा उन्होंने एसडीएम पर ही आरोप लगाया कि वे जनता की बात सुन नहीं रही थी और उनकी बात को गलत तरीके से पेश कर ररही थी. वहीं एसडीएम गरिमा सिंह ने विधायक के आरोपों को निराधार बताया है।
उधर, एसडीएम गरिमासिंह का कहना है कि अब तक साढे़ 27 करोड़ रुपये किसानों के खाते में डाले गए हैं। कुछ किसानों के खाते बंद हैं। खाते में धनराशि पहुंची है। सभी वंचित किसानों से उनके खाते की पास बुक नकल खाता संख्या मागा था, उपलब्ध नहीं कराया है। हमने लेखपालों को काम में लगा दिया है। विधायक से नोकझोंक पर कहा कि उन्हें ठीक से बात करनी चाहिए थी।
Leave a Reply