आर्डिनेंस फैक्टरी के शिलान्यास को लेकर राहुल गांधी ने लगाया मोदी पर झूठ का इल्जाम,कहा मैंने इसे 2010 में ही कर दिया था।

[object Promise]

ब्यूरो चीफ:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी ।। रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद सियासत गर्म हो गयी है.इसे लेकर राहुल गांधी ने मोदी को झूठ बोलने का इल्ज़ाम लगाते हुए कहा कि जिस आर्डिनेंस फैक्ट्री का उद्घाटन मोदी जी ने किया उसका मैंने 2010 में ही शिलान्यास कर दिया था और उसमें पिछले कई सालो से उसमें छोटे हथियारों का उत्पादन चल रहा है.गौरतलब है कि रविवार को अपनी रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने इसी फैक्ट्री का दुबारा उद्घाटन करते हुए इसमे कलाश्निकोव आसल्ट राईफल एके-203 बनाने की पहल की थी।

जिसके बाद से कांग्रेसी खेमे हलचल मच गई थी. वहीं जब इस मामले में राहुल गांधी के प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे से बात की गई उनका कहना था राहुल गांधी जी ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का 2007 में शिलान्यास कर दिया था. और फैक्ट्री शुरू भी हो गई थी जो वह फैक्ट्री 34 एकड़ जमीन में बना हुआ है. छोटे विपन छोटे भी बनना शुरू हो गए था और यह 2007 से फैक्ट्री बनना शुरू हो गया था. और 2010 से इसका फंक्शन शुरू हो गया हैं। और इसमे मैक गन और पेंसिल वानिया गन बनने लगी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *