HARYANA: हरियाणा में कांग्रेस विधायक दल के नेता बने भूपेन्द्र सिंह हुड्डा

[object Promise]

चंडीगढ़/नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिन्दर सिंह हुड्डा को राज्य में पार्टी विधायक दल का नेता नियुक्त कर दिया है। पार्टी महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने यहां संवाददाताओं को बताया कि शुक्रवार को विधायक दल की बैठक में नेता नियुक्त करने संबंधी निर्णय सोनिया गांधी पर छोड़ दिया गया था। पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री ने सोनिया को रिपोर्ट देने के बाद उन्होंने हुड्डा को विधायक दल का नेता नियुक्त कर दिया।

आपको बताते जाए कि हरियाणा विधानसभा के लिए निर्वाचित कांग्रेस विधायकों की बैठक चंडीगढ़ में शुक्रवार को हुई। इसमें कांग्रेस विधायक दल का नया नेता चुनने के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत किया गया था।

सूत्रों के मानें तो विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा और पूर्व सीएलपी नेता किरण चौधरी का नाम प्रस्तावित किया था। इसे लेकर दोनों गुटों में खींचतान शुरू हो गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *